शिवराज ने वीडियो किया ट्वीट, अपराधियों को कांग्रेस में शामिल करने की बात कहते दिख रहे कमलनाथ
भाजपा मध्यप्रदेश के ट्वीट को कोट करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा- अगर यही कांग्रेस की राजनीति है तो बाकी जनता खुद ही समझदार है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि 28 नवंबर को जनता का मत बताएगा कि वो किसे विजयी बनाता है। वीडियो में कमलनाथ कथित रूप से कांग्रेस पार्टी में अपराधियों को शामिल करने की बात करते हुए दिख रहे हैं।
अगर यही कांग्रेस की राजनीति है तो...
बाक़ी जनता ख़ुद ही समझदार है, वही फ़ैसला करेगी की 28 नवंबर को मतदान कर किसको विजयी बनाएगी। https://t.co/373ftunzGgविज्ञापन विज्ञापन— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 3, 2018
चुनाव आयोग से की शिकायत
भाजपा ने चुनाव आयोग से इस मामले को लेकर शिकायत की है। पार्टी ने कांग्रेस पर जानबूझकर भ्रष्ट और अपराधी प्रत्याशियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस वीडियो को एडिटेड बताया है। कांग्रेस के मीडिया समन्वयक ने इस वीडियो को झूठा बताते हुए भ्रम फैलाने का प्रयास बताया है।
कांग्रेस ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री के साले के कांग्रेस में शामिल होने से बौखलाकर झूठा वीडियो वायरल कर रही है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग और साइबर सेल से की जाएगी।
