फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh assembly election 2018: repolling in one booth of Anuppur district

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: एक मतदान केंद्र पर फिर होगी वोटिंग

Fri, 30 Nov 2018 05:07 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Nov 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh assembly election 2018: repolling in one booth of Anuppur district
ईवीएम - फोटो : PTI

चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के एक बूथ पर फिर से मतदान की घोषणा कर दी है। यूं तो सतना से भी ईवीएम खराब होने की कई खबरें आई थीं लेकिन यहां किसी मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान का कोई निर्देश नहीं दिया गया है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस दोनों ने फिर से चुनाव की मांग की थी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेक शीट और ईवीएम के आंकड़ों में 56 वोट का अंतर पाया गया। कहा गया कि ईवीएम की जिम्मेदारी संभाल रहा अधिकारी इस मामले में सक्षम नहीं था। इस बाबत रिपोर्ट मुख्य चुनाव आयोग को भेज दी गई है। 
विज्ञापन

 
भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने मीडिया को बताया, "हम आगे की कार्रवाई करने से पहले हमारे स्थानीय नेताओं और मतदान एजेंटों के साथ तथ्यों की जांच करेंगे।" जिसके बाद  राज्य कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओजा ने कहा, "अगर विलंब तीन घंटों से अधिक था, तो फिर से मतदान करने के लिए कहा गया है, लेकिन दो घंटे से ज्यादा देरी नहीं हुई है, इसलिए हम इस मामले पर इतना जोर नहीं दे रहे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मध्यप्रदेश में इस बार 74.85 फीसदी मतदान हुआ है जो पिछले विधानसभा के मुकाबले करीब 3 फीसदी ज्यादा है। 
 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed