फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh assembly election 2018 : PM Narendra Modi rally in Jhabua

कांग्रेस के राज से ऐसा भ्रष्टाचार फैला कि मुझे नोटबंदी जैसी तेज दवाई का इस्तेमाल करना पड़ा: मोदी

Tue, 20 Nov 2018 01:14 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Nov 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh assembly election 2018 : PM Narendra Modi rally in Jhabua
झाबुआ में गरजे नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala
एक तरफ जहां आज छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है, वहीं मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाबुआ में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। क्या-क्या कहा पीएम मोदी ने पढ़ें- 
विज्ञापन


-झाबुआ से मेरा पुराना नाता है। यहां आना मेरा सौभाग्य है। यहां आकर मुझे घर आने जैसा महसूस होता है। चंद्रशेखर आजाद की कर्मभूमि है झाबुआ। 

-संपत्ति न होने पर पहले बैंक वाले लोन नहीं देते थे, खेत गिरवी रखवाते थे। जिसके पास संपत्ति नहीं है वो क्या गिरवी रखेगा। मेरे आदिवासी भाई मुद्रा लोन चाहते हैं तो कोई गारंटी की जरूरत नहीं है। वह कारोबार आसानी से चला सकेगा।
विज्ञापन


-14 करोड़ लोगों को बिना गारंटी लोन मिला है। इनमें से 70 फीसदी ऐसे लोग हैं जिन्हें बैंक से पहली बार पैसा लेने का सौभाग्य मिला है। आज वो अपने पैरों पर खड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


-जिन्होंने मुश्किलें झेली हैं, वो एक मिनट के लिए भी ऐसा सरकार नहीं लाएंगे जो यहां की बेटे बेटियों की भलाई के बारे में नहीं सोचती हो।    -जो काम यहां 50 साल में नहीं हो पाया, वो काम शिवराज सरकार ने 15 साल में किया। जो काम कांग्रेस की 4 पीढ़ी ने नहीं किया वो मोदी सरकार ने 4 साल में किया है। ऐसी सरकार को जितनी ताकत दी जाए वो कम है।

-पहले कांग्रेस की सरकार में गांववाले कहते थे कि हमें मिट्टी खोदने का काम दे दीजिए, हमारे गांव में कम से कम एक मिट्टी का रास्ता बन जाए। कांग्रेस के जमाने में गांव के लोगों को कच्ची मिट्टी की सड़क मांगने की ही हिम्मत होती थी।

-हमने पीएम ग्राम सड़क योजना बनाई। आज आदिवासी कहता है हमारे गांव को इधर से सड़क मिली है, उधर से भी मिल जाए तो 2-4 किलोमीटर का रास्ता कम हो जाए। आज वो कहते हैं हमें डामर की पक्की सड़क चाहिए। 

-पहले जितना काम होता था आज उससे दोगुना काम होता है, जो हमने 4 साल में किया उसे करने में उन्हें 10 साल लगते। 

-हमारा लक्ष्य है कि एक भी परिवार ऐसा ना हो जिसके पास रहने के लिए अपना पक्का घर ना हो। मैंने बहुत बड़ा सपना देखा है, हर किसी को पक्का घर देने का वादा किया है। यह कांग्रेस की तरह खोखला वादा नहीं है। उनकी 4 पीढ़ी ने जो वादे किए हैं उन्हें देखो, हमने जो कहा वो करके दिखाया है। एक करोड़ 25 लाख पक्के मकानों की चाभी दे दी है। 

-वो चारदीवारी खड़ी करते थे। हम जो घर बना रहे हैं उसमें नल भी होगा, जल भी होगा, बिजली होगी, शौचालय होगा, बहनों को खाना पकाने के लिए चूल्हा भी होगा।

-अगर उनकी स्पीड से हम घर बनाएंगे तो आपके पोते भी अपना घर नहीं देख पाएंगे। 
 
-जब कांग्रेस की सरकार थी तो भ्रष्टाचार ने देश को खोखला कर दिया। इससे निपटने के लिए हम लगातार कोशिशें कर रहे हैं और इसका असर भी साफ दिख रहा है। तकनीक की मदद से हम पूरे सिस्टम में पारदर्शिता ला रहे हैं। 

-इस देश को भ्रष्टाचार ने बर्बाद किया है। हर नीचे स्तर पर आपसे कोई न कोई भ्रष्टाचार के चलते पैसा मांगता है कि नहीं? क्या देश को इस बीमारी से बाहर निकालना चाहिये, कि नहीं ? जब दीमक लगती है तो सबसे जहरीली दवा डालनी पड़ती है। हिन्दुस्तान में कांग्रेस के राज से ऐसा भ्रष्टाचार फैला कि मुझे नोटबंदी जैसी तेज दवाई का उपयोग करना पड़ा, ताकि गरीबों को लूट कर ले 
जाया गया पैसा देश के खजाने में वापस आये। वर्ना हम तो अखबार में तस्वीरें देखते हैं कि बिस्तर के नीचे नोट पड़े हैं, बोरे भर भर नोट पड़े हैं। ये मोदी की ताकत देखिए कि पाई-पाई बैंकों में जमा कराने को मजबूर कर दिया। 


-चार माह पहले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने किसानों को कर्ज माफी का वादा किया था लेकिन इसके बजाय वहां किसानों को कर्ज का पैसा जमा करने के लिये नोटिस या जेल का वारंट जारी किया जा रहा है। हमारी सरकार साल 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed