{"_id":"5befc414bdec2269b73178b1","slug":"madhya-pradesh-assembly-election-2018-laxman-singh-alleges-corruption-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश चुनाव: लक्ष्मण सिंह ने खास बातचीत में कहा-भाजपा में भ्रष्टाचार चरम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश चुनाव: लक्ष्मण सिंह ने खास बातचीत में कहा-भाजपा में भ्रष्टाचार चरम पर
नमित शुक्ला, अमर उजाला, गुना
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह के साथ खास बातचीत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की टीम लगातार मध्यप्रदेश के जमीना हालात और सियासी करवट आप तक पहुंचा रही है। इसमें शामिल हैं बड़े नेताओं के इंटरव्यू भी। इसी सिलसिले में हमने बात की प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और गुना के चाचौड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह से।
एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 2013-14 में मोदी लहर चल रही थी। हर हर मोदी, घर-घर मोदी, हालांकि इसका असर नहीं हुआ बल्कि झूठे वादे करके भाजपा की प्रत्याशी विधायक बनीं। उन्होंने 5 सालों में भ्रष्टाचार,अपराध जैसे कारनामों को बढ़ावा दिया। यही वजह है कि जनता उनसे ऊब चुकी है। उनका दावा है कि कांग्रेस की 155 वाली पहली लिस्ट में ही कांग्रेस की सरकार बन जाएगी। दूसरी,तीसरी,चौथी लिस्ट में भी कांग्रेस को बढ़त मिलेगी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
विज्ञापन
'पीएम ने किए झूठे वादे'

बिजली से लेकर भ्रष्टाचार तक की बात
स्थानीय मुद्दे की बात करते हुए लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बिजली की समस्या अभी भी बरकरार है। भ्रष्टाचार जोरों पर है। मकान के नाम पर 1,20,000 मिले थे, 20,000 घूस के रूप में लिए जा रहे हैं राशन कार्ड बनाने के नाम तक के लिए रुपए की वसूली की जा रही है। उन्होंने इस बीच भाजपा पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मंडी की जमीन को बेच दिया गया है। अब मंडी एक किसान की जमीन पर जबरदस्ती बनाई जा रही है। लक्ष्मण सिंह का एक दावा ये भी है कि उनका शिक्षा लेकर एक विजन है। उन्होंने बताया कि युवा पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाएं, वह इसके लिए आईटी का एक इंस्टीट्यूट यहां खुलवाएंगे।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।