फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Election 2018: FIR on Ujjain MP chintamani Malviya broke code of conduct

उज्जैन के सांसद चिंतामणि मालवीय पर केस, महाकाल मंदिर में पुलिस को दी गाली

Sat, 01 Dec 2018 05:18 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Dec 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Election 2018: FIR on Ujjain MP chintamani Malviya broke code of conduct
चिंतामणि मालवीय (File)
उज्जैन के सांसद चिंतामणि मालवीय पर पुलिस से बदसलूकी के मामले में महाकाल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उनके साथ 8 और लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है। उज्जैन पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के अलावा आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित धाराएं भी लगाई हैं। खास बात ये है कि मालवीय पर महाकालेश्वर एक्ट भी लगाया गया है।
विज्ञापन

पूरा मामला है क्या?

शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ महाकाल मंदिर में पूजा करने आए थे। तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा सांसद चिंतामणि मालवीय मंदिर में प्रवेश करना चाह रहे थे। लेकिन वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वो उन पर गुस्सा होने लगे। आरोप है कि मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ उन्होंने गाली-गलौज भी की। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो पुलिसकर्मियों पर बरसते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


ये पहली बार नहीं है कि चिंतामणि और कानून एक दूसरे से उलझते नजर आए हों। इससे पहले दिवाली के मौके पर भी वो पटाखे जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का खुला विरोध कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed