फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Election 2018: digvijay singh claims congress will win more than 132 seats

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: दिग्विजय का दावा, कांग्रेस मध्यप्रदेश में 132 से अधिक सीटें जीतेगी

Thu, 29 Nov 2018 08:35 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Nov 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Election 2018: digvijay singh claims congress will win more than 132 seats
दिग्विजय सिंह - फोटो : ANI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 132 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया। बुधवार को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में रिकॉर्ड 75 प्रतिशत मतदान हुआ। साल 2013 की तुलना में मतदान प्रतिशत में दो प्रतिशत का इजाफा हुआ।

विज्ञापन

दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि हम 132 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और 15 साल बाद राज्य में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देंगे। उन्होंने कहा कि 2013 के विधानसभा चुनाव में करीब तीन प्रतिशत जाली मतदाता थे। इस दफा विधानसभा चुनाव से पहले हमने मतदाता सूची से इनकी लगभग छंटनी करवा दी।  

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बार चुनाव जीतने के लिए दिलो-जान लगा दिया। उन्होंने कहा कि इस बार कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। यह जनता और सरकार के बीच की लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान हुआ था। इस बार 2013 के 72 फीसदी के मुकाबले राज्य में 75 फीसदी मतदान हुआ है। प्रदेश में भाजपा लगातार 15 सालों से सत्ता में है। इस बार कांग्रेस वापसी की पुरजोर कोशिश में है। शिवराज सिंह चौहान के सामने भाजपा को फिर से सत्ता में लाने की चुनौती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed