फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh assembly election 2018: Congress released list of candidates 75 still remaining

मध्यप्रदेश: भाजपा की तरह कांग्रेस में भी नहीं बन पाई आमराय, 75 सीटों पर है पेंच

Sun, 04 Nov 2018 01:47 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Nov 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh assembly election 2018: Congress released list of candidates 75 still remaining
Congress
भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद कांग्रेस ने भी शनिवार रात अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में राहुल गांधी की छाप साफ़ देखी जा सकती है। बताया जा रहा है कि 75 सीटों पर टिकट को लेकर पेंच फंस गया है। माना जा रहा है कि कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी आलाकमान के साथ बैठकर चर्चा के बाद बाकी उम्मीदवार तय करेंगे।
विज्ञापन


राहुल फॉर्मूले पर टिकट बंटवारा

चार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों में से तीन को टिकट दिया गया है। जबकि एक प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास रावत का टिकट होल्ड पर रखा गया है। वह अपना निर्वाचन क्षेत्र बदलना चाहते थे। विधायक कुंवर विक्रम सिंह नातीराजा और दमोह से पूर्व मंत्री राजा पटैरिया के विवाद के चलते राजन अगर सीट पर अभी फैसला नहीं हो सका। कुल मिलाकर भाजपा की तरह ही ज्यादातर शहरी सीटों पर आमराय नहीं बन पाई। इंदौर की पांच सीटों पर भी पेंच फंसा हुआ है। 
विज्ञापन


टिमरनी में भाजपा से संजय शाह और कांग्रेस से अभिजीत शाह मैदान में हैं। बड़वानी से कांग्रेस विधायक रमेश पटेल और उनके चाचा पूर्व विधायक प्रेम सिंह पटेल मैदान में हैं। वहीं भगवानपुरा से कांग्रेस विधायक विजय सोलंकी और उनके सामने भाजपा के पूर्व विधायक जमुना सिंह सोलंकी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूट के डर से रोका एलान

गोविंदपुरा, रतलाम शहर और हुजूर सीट  पर पार्टी में टूट को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवार के एलान को टाल दिया। पहली बार पार्टी की पहली सूची में दो अल्पसंख्यकों को मौका दिया गया है। भोपाल उत्तर विधानसभा सीट पर आरिफ अकील और बुरहानपुर से हामिद काजी कांग्रेस के टिकट पर चुनावी ताल ठोकेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed