{"_id":"5bdea7dabdec22698c6e4990","slug":"madhya-pradesh-assembly-election-2018-congress-released-list-of-candidates-75-still-remaining","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: भाजपा की तरह कांग्रेस में भी नहीं बन पाई आमराय, 75 सीटों पर है पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: भाजपा की तरह कांग्रेस में भी नहीं बन पाई आमराय, 75 सीटों पर है पेंच
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
Congress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद कांग्रेस ने भी शनिवार रात अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में राहुल गांधी की छाप साफ़ देखी जा सकती है। बताया जा रहा है कि 75 सीटों पर टिकट को लेकर पेंच फंस गया है। माना जा रहा है कि कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी आलाकमान के साथ बैठकर चर्चा के बाद बाकी उम्मीदवार तय करेंगे।
राहुल फॉर्मूले पर टिकट बंटवारा
चार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों में से तीन को टिकट दिया गया है। जबकि एक प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास रावत का टिकट होल्ड पर रखा गया है। वह अपना निर्वाचन क्षेत्र बदलना चाहते थे। विधायक कुंवर विक्रम सिंह नातीराजा और दमोह से पूर्व मंत्री राजा पटैरिया के विवाद के चलते राजन अगर सीट पर अभी फैसला नहीं हो सका। कुल मिलाकर भाजपा की तरह ही ज्यादातर शहरी सीटों पर आमराय नहीं बन पाई। इंदौर की पांच सीटों पर भी पेंच फंसा हुआ है।
टिमरनी में भाजपा से संजय शाह और कांग्रेस से अभिजीत शाह मैदान में हैं। बड़वानी से कांग्रेस विधायक रमेश पटेल और उनके चाचा पूर्व विधायक प्रेम सिंह पटेल मैदान में हैं। वहीं भगवानपुरा से कांग्रेस विधायक विजय सोलंकी और उनके सामने भाजपा के पूर्व विधायक जमुना सिंह सोलंकी मैदान में हैं।
विज्ञापन
टूट के डर से रोका एलान
गोविंदपुरा, रतलाम शहर और हुजूर सीट पर पार्टी में टूट को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवार के एलान को टाल दिया। पहली बार पार्टी की पहली सूची में दो अल्पसंख्यकों को मौका दिया गया है। भोपाल उत्तर विधानसभा सीट पर आरिफ अकील और बुरहानपुर से हामिद काजी कांग्रेस के टिकट पर चुनावी ताल ठोकेंगे।