फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Election 2018: Bureaucracy To Change In MP With New Government.

मध्यप्रदेश की नौकरशाही में बड़े बदलाव की तैयारी, सीएम के प्रमुख सचिव वर्णवाल हटाए जा सकते हैं

Thu, 13 Dec 2018 01:38 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 13 Dec 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Election 2018: Bureaucracy To Change In MP With New Government.
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : cpkukreja
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम के एलान के साथ ही नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बीच राज्य में प्रशासनिक पदों पर बैठे अधिकारियों को लेकर भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। 2019 में होने वाले आम चुनावों के मद्देनजर मुख्य विभागों की जिम्मेदारी भी कुछ खास अधिकारियों को इसी महीने सौंपी जा सकती है। 
विज्ञापन


कांग्रेस मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल और मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्यमंत्री निवास के कुछ अधिकारी बदले जा सकते हैं। वर्णवाल कमलनाथ के पीएस रह चुके हैं। वर्णवाल की जगह प्रमुख सचिव आईसीपी केशरी, संजय बंदोपाध्याय या मलय श्रीवास्तव को नियुक्त करने पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों के बाद मंत्रिमंडल के गठन पर जोर होगा। इस दौरान नए मुख्य सचिव के नाम पर मुहर लग जाएगी। राज्य के मौजूदा मुख्य सचिव बीपी सिंह का बढ़ा हुआ कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव के लिए इन नामों पर चर्चा

मुख्य सचिव ने नामों को लेकर प्रमुख रूप से 1982 बैच के आईएएस अधिकारी एसआर मोहंती के नाम की चर्चा हो रही है। वर्तमान में वे माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष हैं। वहीं इस पद के लिए एम गोपाल रेड्डी के नाम पर भी विचार हो रहा है। 

इनके अलावा 1985 बैच के आईएएस अधिकारी इकबाल सिंह बैंस के नाम का भी विकल्प है। हालांकि बैंस भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव रह चुके हैं। अपर मुख्य सचिव और 1985 बैच के राधेश्याम जुलानिया के नाम को लेकर भी कांग्रेसी नेताओं के बीच अटकलें लगाई जा रही हैं। 

बदल सकते हैं पुलिस महानिदेशक

हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ इन अधिकारियों के नाम पर आखिरी फैसला लेंगे। वर्तमान में कई जिले पदोन्नति पाए अधिकारियों के पास हैं। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक पार्टी यह विचार कर रही है कि इनकी जगह आरआर को भेजा जाएगा। पुलिस महानिदेशक ऋषि शुक्ला को भी स्वास्थ्य कारणों की वजह से बदला जा सकता है। 

भाजपा सरकार में रहे प्रमुख अधिकारी बदल सकते हैं

पिछली सरकार में प्रमुख विभागों में तैनात रहे अधिकारियों को भी बदला जा सकता है। कांग्रेस के वचन-पत्र के मुताबिक किसान उनकी प्राथमिकताओं की सूची में सबसे उपर है। इसके बाद उद्योग, स्वास्थय और रोजगार पर भी सरकार की नजर होगी। इसलिए नई सरकार इन विभागों में अधिकारियों को बदल सकती है। 

राज्य के महाधिवक्ता ने छोड़ा पद

प्रदेश के महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कौरव ने अपना पद छोड़ दिया है। जबलपुर में कौरव ने बुधवार को विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव को अपना इस्तीफा भेज दिया। महाधिवक्ता के पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर और अजय गुप्ता का नाम पर चर्चा तेज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed