{"_id":"5beede8dbdec22722526e158","slug":"madhya-pradesh-assembly-election-2018-bjp-mla-pramila-singh-joins-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: भाजपा को एक और बड़ा झटका, विधायक प्रमिला सिंह कांग्रेस में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: भाजपा को एक और बड़ा झटका, विधायक प्रमिला सिंह कांग्रेस में शामिल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Nov 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
Pramila Singh
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान का दिन नजदीक आते-आते नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जोरों पर है। भाजपा इसे लेकर ज्यादा मुश्किलों का सामना कर रही है। शुक्रवार को भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा। शहडोल के जयसिंह नगर की भाजपा विधायक प्रमिला सिंह कांग्रेस में शामिल हो गईं।
उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के बारे में बात करती है। लेकिन उन्होंने एक ऐसी महिला को टिकट नहीं दिया जिसने 5 साल तक लोगों और बीजेपी की सेवा की। मैं अब कांग्रेस में शामिल हो गई हूं। मैं राजनीति नहीं करना चाहती बल्कि लोगों के कल्याण के लिए काम करना चाहती हूं।
सत्तारुढ़ भाजपा ने भी प्रदेश में सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा ने चौथी बार प्रदेश में सत्ता आने का आह्वान करते हुए अबकी बार 200 पार का नारा दिया है। हालांकि, कई विधायकों को इस बार टिकट नहीं दिया गया है जिससे नाराज होकर इन्होंने दूसरी पार्टी का दामन थाम लिया है या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है। भाजपा ने ऐसे ही करीब 50 नेताओं को पार्टी से बाहर भी कर दिया है।

Shahdol: Pramila Singh,BJP MLA from Jaisingh Nagar,joins Congress; says,“Govt talks about empowering women, but they haven't given ticket to woman who served people&BJP for 5 yrs.I've joined Congress now.I don’t want to do politics but work for welfare of people.” #MadhyaPradesh pic.twitter.com/lcWT5PKWUI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 16, 2018