फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Arrested for throwing woman from moving train, returned to the scene after committing the crime

मध्य प्रदेश: चलती ट्रेन से महिला को फेंकने वाला गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने के बाद फिर लौटा था घटनास्थल पर

Mon, 02 May 2022 07:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 02 May 2022 07:38 PM IST
सार

महिला को छेड़छाड़ के बाद चलती ट्रेन से फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी भी उत्तर प्रदेश का है। उसका फोन वहीं गिर गया था। जिसकी पड़ताल के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Arrested for throwing woman from moving train, returned to the scene after committing the crime
छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती को चलती ट्रेन से फेंक दिया था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में उत्तर प्रदेश निवासी महिला को छेड़छाड़ के बाद चलती ट्रेन से फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी भी उत्तर प्रदेश का है। आरोपी को पकड़ने में जीआरपी ने अहम भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि महिला के गिरने पर भीड़ लग गई थी, तब आरोपी भी वहां उसे देखने के लिए पहुंचा था। जल्दबाजी में उसका फोन वहीं गिर गया था। जिसकी पड़ताल के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बता दें कि 27 अप्रैल की शाम को चलती ट्रेन में एक सह-यात्री ने 24 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए अभद्रता की थी। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया था। जीआरपी एसपी जबलपुर विनायक वर्मा ने बताया कि पीड़ित उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की निवासी है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को अपने बयान में बताया था कि खजुराहो-पन्ना रोड पर जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर बागेश्वर धाम मंदिर में मन्नत पूरी करने आई थी। मन्नत पूरी करने के बाद वह 27 अप्रैल को शाम लगभग सवा पांच बजे खजुराहो-महोबा एक्सप्रेस विशेष यात्री ट्रेन (01822) के एक सामान्य डिब्बे में सवार हुई थी। गाड़ी चलने के चंद सेकंड पहले आरोपी युवक डिब्बे में चढ़ा था। पीड़िता के अनुसार कोच में और कोई यात्री नहीं था और वह व्यक्ति भद्दी टिप्पणी करने लगा। जिसे उसने नजरअंदाज कर दिया, लेकिन वह नजदीक आकर छूने लगा तो उसने आरोपी को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वह हमलावर हो गया और बचने के लिए महिला दूसरे कोच में भागी, लेकिन वह भी खाली था। जिसके बाद युवक ने उसे पकड़ लिया और बचाव में महिला ने उंगली को इतनी जोर से काटा कि उससे खून बहने लगा। आरोपी उसके पेट में लात तथा चेहरे पर मुक्का मारने लगा। इसके बाद वह महिला को चलती ट्रेन से फेंकने का प्रयास करने लगा। बचाव में महिला ने मैन गेट का हैंडल पकड़ लिया। आरोपी युवक द्वारा कलाई में लात मारने पर उसकी पकड़ छूट गई और वह चलती ट्रेन से गिर गई।


रेलवे के एक कर्मचारी ने उसे पटरियों के पास घायल और बेहोश पड़ा देखा तो पुलिस नियंत्रण कक्ष सूचित किया। महिला को डायल 100 की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। जीआरपी ने हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक अगले स्टेशन पर उतर गया था। वह पुनः महिला को देखने या हत्या करने की नीयत से वापस घटना स्थल पर वापस लौट था। इसके पहले ही महिला को घायल अवस्था में देखकर रेलवे कर्मी व ग्रामीणजन एकत्र हो गए थे। जिन्होंने युवक को देखा था और उसकी हरकतें संदिग्ध लग रही थीं। ग्रामीणों को शक होने पर युवक भाग गया और इस दौरान उसका मोबाइल फोन गिर गया था। मोबाइल फोन के आधार पर युवक की शिनाख्त रामबाबू यादव ग्राम सूरी जिला ललितपुर के रूप में हुई थी। युवक को आखरी बार टीकमगढ़ में देखा गया था। टीकमगढ़ पुलिस के सहयोग से युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेजा गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed