{"_id":"626254ee8ae3d0734a12a364","slug":"madhya-pradesh-angry-son-killed-his-father-by-stabbing-him-after-waking-up-early-in-the-morning-in-shivpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: बेटे को जल्दी जगाना पिता को पड़ा महंगा, युवक ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: बेटे को जल्दी जगाना पिता को पड़ा महंगा, युवक ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या
Fri, 22 Apr 2022 12:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:40 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सुबह जल्दी जगाने से नाराज एक बेटे ने चाकू से गोदकर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे के हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
बेटे ने की पिता की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक पिता ने अपने बेटे को सुबह जल्दी जगाने की गलती की तो कलयुगी बेटे ने चाकू से गोदकर अपने पिता की हत्या कर दी। बेटे ने पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए जिसके चलते मौके पर ही उसके 65 वर्षीय पिता ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया।
मामला शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना इलाके की न्यू शिव कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कि रामेश्वर दयाल शर्मा अपने बेटे उपेंद्र के साथ किराए के घर में रहते थे। उपेंद्र एक एजेंसी में सेल्समैन का काम करता है। रामेश्वर दयाल शर्मा अपने बेटे को सुबह जल्दी सो कर उठने की आदत डालना चाहते थे। वे हर दिन सुबह उठकर पूजा पाठ किया करते थे और चाहते थे कि बेटा भी उनकी तरह रोज की दिनचर्या शुरू करें। रोज की तरह उन्होंने शुक्रवार को बेटे को नींद से जगाने की कोशिश की, जिस पर बेटे उपेंद्र को गुस्सा आ गया और उसने बिस्तर के पास पड़ा चाकू उठाया और पिता पर एक साथ कई बार कर दिए, जिससे मौके पर ही रामेश्वर शर्मा की मौत हो गई।
बेटे की पिता के हत्या करने की खबर पूरे इलाके में फैल गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे के गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह सेल्समैन का काम करता है, जिसके चलते दिनभर भागदौड़ करने की वजह से वह थक जाता था, ऐसे में रोज-रोज पिता का उसे नींद से जगाना खल रहा था। सुबह जब उन्होंने नींद से जगाया तो उसे गुस्सा आ गया और उसने बिना सोचे समझे पिता की हत्या कर दी।