फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Angry brothers killed lawyer with sword, Arrested within an hour

मध्य प्रदेश: लड़की को भगाने से नाराज दो भाइयों ने वकील की तलवार से की हत्या, एक घंटे के अंदर दोनों गिरफ्तार

Mon, 20 Dec 2021 11:08 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 20 Dec 2021 11:08 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कोर्ट से महज 300 मीटर दूर एक वकील की दोपहर डेढ़ बजे दो लोगों ने हत्या कर दी। मामला प्रेम प्रसंग का है। वकील आरोपियों की बहन को भगा ले गया था।  

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Angry brothers killed lawyer with sword, Arrested within an hour
सांकेतिक फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया में कोर्ट से महज 300 मीटर दूर एक वकील की दिनदहाड़े हत्या हो गई। घटना सोमवार दोपहर 1 बजकर 35 मिनट की है। मामला प्रेम प्रसंग का है। दो भाइयों ने बहन को भगाने वाले वकील पर तलवार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वकील की हत्या से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। वहीं, पुलिस ने दो घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मामला छिंदवाड़ा के चांदामेटा मंगली बाजार का है। एडवोकेट रितेश चौरिया, उम्र-25 वर्ष, अपने का रमपुरी की किसी युवती से प्रेम प्रसंग था। लगभग तीन महीने पहले रितेश ने एसडीएम कार्यालय परासिया में युवती से विवाह संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया था। साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने के चलते प्रकरण खारिज हो गया था। युवती के परिजनों ने रविवार को चांदामेटा थाने में परिजनों ने युवती के किडनैप करने की रिपोर्ट लिखाई थी। इसके बाद पुलिस को युवती वकील के घर मिली थी। तब वकील और युवती को बयान के लिए एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। युवती ने घर जाने से मना किया तो उसे नारी निकेतन केंद्र सौंसर भेजा गया था।  
विज्ञापन


युवती के भाइयों ने किया हमला
युवती के भाई सौरभ और शुभम चौरसिया वकील से बहुत नाराज थे। हमला उस समय हुआ जब रितेश अपने एक वकील साथी के साथ मान पेट्रोल पंप के सामने कंप्यूटर सेंटर पर दस्तावेज तैयार करवा रहा था। तभी उसने दो लोगों को हाथ में तलवार और चाकू लिए कंप्यूटर सेंटर में आते देखा। वह उनसे बचने के लिए मान पेट्रोल पंप की तरफ दौड़ा। उसके पीछे हथियार से लैस युवक भी दौड़े। यह देखकर पंप पर मौजूद कर्मचारी और लोग इधर-उधर भागने लगे। वकील पंप के केबिन में घुसा जहां पीछे से युवक भी घुसे और उस पर तलवार और चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और भाग गए। पुलिस वकील को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से भागे आरोपी 
न्यूटन पुलिस चौकी प्रभारी खेमेन्द्र जैतवार ने बताया कि उन्हें सोमवार दोपहर किसी युवती का फोन आया कि दो लड़के परासिया में किसी घटना को अंजाम देकर हाथ में तलवार लिए हुए तामिया की तरफ इंडिको कार क्रमांक एमपी 28 सी 3032 से भाग रहे हैं। उस समय वे चुनाव कार्य के चलते पगारा क्षेत्र में थे । उन्होंने तत्काल चौकी के स्टाफ को सूचना देकर स्टॉपर लगाकर नाका बंदी की और आरोपियों को दबोच लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed