फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Ananda Sansthan volunteers are sad, who can spread happiness

दुखी हैं मध्यप्रदेश में खुशियां फैलाने वाले वालंटियर

Fri, 22 Sep 2017 01:53 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला
टीम डिजिटल,अमर उजाला Updated Fri, 22 Sep 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Ananda Sansthan volunteers are sad, who can spread happiness
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ani

ईश्वर पाटीदार के लिए जनादेश महत्वपूर्ण है। उसे उम्मीद थी कि वह अपने इलाके में खुशियां फैलाएगा, लेकिन इन दिनों वह खुद ही निराश है। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि वह लोगों को खुशियां कैसे बाटेगा। ईश्वर अपना घर आस-पास के बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर चलता है।

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले मंदसौर में किसानों ने फसलों की गिरती कीमत को लेकर प्रदर्शन किया था, जो बाद में हिंसक हो गया था। इस हिंसक प्रदर्शन में कई किसान पुलिस की गोली का शिकार हो गए। पाटीदार समुदाय के लोग अभी इससे हादसे को भुला नहीं पाए थे कि बारिश ने उनके जख्मों को फिर हरा कर दिया। 
विज्ञापन


पढ़ें: मध्यप्रदेश के निकाय चुनावों की समीक्षा करेंगे शाह 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों को फसल खराब होने का डर सताने लगा है। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार चाहती है कि पाटीदार समुदाय के लोग, जनता में खुशियां बांटें। दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक साल पहले राज्य आनंद संस्थान नाम से एक योजना शुरू की थी। जिसका काम प्रदेश भर में लोगों को खुशियां बांटना था। यह देश में इस प्रकार पहली संस्था है। इस योजना से लगभग 33 हजार पाटीदार लोग जुड़े हैं, जिन्हें फ्री में लोगों के बीच खुशियां बांटनी है। 


इस लोगों को इस काम के लिए कोई भी पैसा नहीं मिलता है। ईश्वर और उसके जैसे लोगों का कहना है कि यह नामुमकिन है। जब हम खुद निराश हैं, लोगों के बीच खुशियां कैसे बांट सकते हैं। ईश्वर ने बताया कि मैं एक गरीब किसान और शिक्षक हूं, लेकिन मैं लोगों की खुशी के लिए काम करना चाहता हूं। 

मुझे समझ नहीं आता की मैं अब क्या करूं। न तो हमारे पास पैसे हैं, न नौकरी है और नहीं हमें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, ऐसे में हम खुशी कैसे फैलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed