{"_id":"624d482514683d35817940e6","slug":"madhya-pradesh-all-government-and-private-schools-will-be-set-up-in-indore-from-7-am-to-12-pm-collector-issued-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में गर्मी का असर: अब सुबह 7 से 12 बजे तक लगेंगे सभी सरकारी और निजी स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में गर्मी का असर: अब सुबह 7 से 12 बजे तक लगेंगे सभी सरकारी और निजी स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Wed, 06 Apr 2022 01:28 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:28 PM IST
सार
भीषण गर्मी को देखते हुए इंदौर में स्कूलों का समय बदला गया है। अब सभी स्कूल सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे। आंगनवाड़ियों का समय सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक रहेगा। कलेक्टर मनीष सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार तेज हो रही गर्मी के चलते अब इंदौर के स्कूलों का समय बदला गया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगे। आंगनवाड़ियों का समय भी सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक रहेगा।
दरअसल अप्रैल माह की शुरुआत में ही जिस तरह से गर्मी के तेवर दिखाई दे रहे हैं उसने आने वाले महीनों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। भीषण गर्मी के कारण लोग अधिकांशतः घरों में ही रह रहे हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में लू की आशंका जताई जा रही है। तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है और आने वाले दिनों में इसमें इजाफा होने की बात कही जा रही है। छोटे बच्चों पर इसका असर न हो इसके लिए स्कूलों का समय बदला जा रहा है। इस क्रम में कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। अब सभी सरकारी व निजी स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगे और आंगनवाड़ी भी सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक लगेगी। पूरे जिले में यह आदेश लागू रहेगा।