फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्य प्रदेश: ओरछा में लाखों दीपक रोशन होने के बाद दिखा दीपावली सा नजारा, मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री पहुंचे

Mon, 11 Apr 2022 01:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 11 Apr 2022 01:00 PM IST
सार

ओरछा में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लाखों दीपक जलाए गए। सीएम शिवराज सिंह सपत्नीक पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: After lighting lakhs of lamps in Orchha, a view of Deepawali was seen
सीएम ने रामनवमी के पावन पर्व पर ओरछा में वनवासी लीला के विभिन्न नाट्य दलों में प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी की भूमिका निभाने वाले कलाकारों को तिलक लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के ओरछा में रामनवमी का उत्साह अलग ही था। यहां पांच लाख दीपक जलाए गए। दीपावली सा नजारा बन गया था। रामराजा का मंदिर, बाहरी परिसर दीपों से सजाया गया था। मुख्यमंत्री सपत्नीक कार्यक्रम में पहुंचे थे। उमा भारती भी साथ थीं।


 
Madhya Pradesh: After lighting lakhs of lamps in Orchha, a view of Deepawali was seen
ओरछा में रामनवमी में लाखों दीपक जलाए गए। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी के अवसर पर रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में बेतवा नदी के कंचना घाट पर सपत्नीक माता बेतवा की आरती कर विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। सीएम ने रामनवमी के पावन पर्व पर ओरछा में वनवासी लीला के विभिन्न नाट्य दलों में प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी की भूमिका निभाने वाले कलाकारों को तिलक लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
 
Madhya Pradesh: After lighting lakhs of lamps in Orchha, a view of Deepawali was seen
सीएम ने कहा कि मन भाव विभोर है। रामराजा की धरती दिव्य भी है, अद्भुत भी है। - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि मन भाव विभोर है। रामराजा की धरती दिव्य भी है, अद्भुत भी है। भगवान श्रीराम अयोध्या में लला हैं, चित्रकूट में वनवासी हैं और ओरछा में राजा हैं। उनसे यही प्रार्थना है कि उनकी कृपा देश और प्रदेश पर बरसती रहे। सब सुखी हों, सब निरोग हों, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh: After lighting lakhs of lamps in Orchha, a view of Deepawali was seen
सीएंम ने भी आरती की। - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवाड़ी जिले की धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा में बेतवा रिट्रीट होटल में श्रीरामराजा मंदिर विकास प्लान का प्रेजेन्टेशन देखा। इस अवसर पर पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्री उषा ठाकुर, लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, निवाड़ी विधायक अनिल जैन, पृथ्वीपुर विधायक डॉ. शिशुपाल सिंह यादव, जनप्रतिनिधि सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed