फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh administration bulldozer on computer baba aashram digvijay singh gave this name

कौन हैं कंप्यूटर बाबा जिन्होंने दिग्विजय सिंह के लिए करवाया था मिर्ची यज्ञ, इंदौर की सेंट्रल जेल में बंद

Wed, 11 Nov 2020 01:19 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 11 Nov 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh administration bulldozer on computer baba aashram digvijay singh gave this name
computer baba

मध्यप्रदेश में कंप्यूटर बाबा के नाम से प्रसिद्ध नामदेव दास त्यागी के खिलाफ अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में बाबा को प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत हिरासत मे लेकर इंदौर सेंट्रल जेल में रखा गया। बता दें कि कंप्यूटर बाबा ने 28 सीटों पर उपचुनाव में शिवराज सरकार के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाली थी।

विज्ञापन



इंदौर नगर निगम के अधिकारियों ने आठ नवंबर को कंप्यूटर बाबा के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया था। इस कार्रवाई में कंप्यूटर बाबा समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कंप्यूटर बाबा के आश्रम से एक राइफल, एक एयरगन और एक कृपाण बरामद किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस को यहां छापेमारी में बेनामी संपत्ति के कागजात मिले और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज मिले, इनकी जांच की जा रही है। 

दिग्विजय सिंह के साथ थे गहरे संबंध
कंप्यूटर बाबा का असली नाम नामदेव दास त्यागी है और तेज दिमाग होने की वजह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उन्हें यह नाम दिया था। बाबा को कंप्यूटर की ज्यादा नॉलेज नहीं था, उनके लिए कंप्यूटर भी उनका स्टाफ चलाता था। 2018 में पहली बार कंप्यूटर बाबा का नाम सुर्खियों में आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह के लिए किया मिर्ची यज्ञ
कंप्यूटर बाबा उर्फ नामदेव दास त्यागी का ताल्लुक राजनीति से रहा है। कंप्यूटर बाबा ने लोकसभा चुनाव में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का विरोध किया था और अपने जानकार दिग्विजय सिंह को जिताने के लिए मिर्ची यज्ञ किया था। वहीं दिग्विजय सिंह ने बाबा के आश्रम को तोड़ने की निंदा की थी और इसे बदले की राजनीति बताया था।

कंप्यूटर बाबा को मिला था राज्यमंत्री का दर्जा
मार्च 2018 में नर्मदा नदी के किनारे पेड़ लगाने में हुए कथित घोटाले को लेकर यात्रा निकाली गई थी, जिसमें शिवराज सरकार ने पौधारोपण को बढ़ावा दिया और एक कमिटी का गठन किया। इस कमिटी में कंप्यूटर बाबा को शामिल किया गया और उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा मिला। 


लेकिन जब सरकार बदली तो कंप्यूटर बाबा ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने भी नर्मदा विकास के लिए समिति बनाकर बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed