फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: ADG Sanjay Kumar Jha becomes Transport Commissioner, Mukesh Jain returns to Special DG Police

Madhya Pradesh: एडीजी संजय कुमार झा परिवहन आयुक्त बने, कांग्रेस ने कसा तंज- श्रीमंत का विकेट गिरा

Sat, 16 Jul 2022 07:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 16 Jul 2022 07:20 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार ने एडीजी संजय कुमार झा को परिवहन आयुक्त बनाया है। मुकेश जैन को विशेष पुलिस महानिदेशक बनाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: ADG Sanjay Kumar Jha becomes Transport Commissioner, Mukesh Jain returns to Special DG Police
आईपीएस संजय कुमार झा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने एडीजी संजय कुमार झा को परिवहन आयुक्त बनाया है। वहीं, मुकेश जैन को विशेष पुलिस महानिदेशक बनाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। इस पर कांग्रेस ने तंज कसा कि श्रीमंत का एक और विकेट गिरा। 
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश गृह विभाग की तरफ से उपसचिव एचएस मीना के हस्ताक्षर से आदेश जारी किए गए हैं। इसमें 1989 बेच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी मुकेश कुमार जैन को परिवहन आयुक्त पद से हटाकर से सेवाएं विशेष पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया गया है। 1989 बेच के ही आईपीएस अधिकारी संजय कुमार झा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से परिवहन आयुक्त बनाया गया है। 
विज्ञापन


ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक थे मुकेश जैन
मुकेश कुमार जैन को ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थक बताया जाता है। दरअसल, ग्वालियर में किसी भी अधिकारी की नियुक्ति या तैनाती ज्योतिरादित्य सिंधिया की सहमति पर होती है। बताया जाता है कि जैन को सिंधिया ने ही ग्वालियर में परिवहन आयुक्त बनाया था। इसी कारण से कांग्रेस प्रवक्ता और मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि श्रीमंत का एक और विकेट गिरा। परिहवन आयुक्त को हटाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed