{"_id":"612af5a57fa1251d6166ef46","slug":"madhya-pradesh-addiction-of-free-fire-game-to-minors-75-thousand-thugs-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: बच्चों को लगवाई फ्री फायर गेम की लत, 75 हजार ठग कर फरार हुए युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: बच्चों को लगवाई फ्री फायर गेम की लत, 75 हजार ठग कर फरार हुए युवक
Sun, 29 Aug 2021 08:19 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 29 Aug 2021 08:19 AM IST
सार
शिकायत एक फल विक्रेता की ओर से दर्ज कराई गई है। आरोप है कि उसके बेटे और भतीजे से चाकू व पिस्टल की नोक पर गेम आईडी रिचार्ज करवाने के नाम पर चोरी करवाई गई।
विज्ञापन
online gaming
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दो किशोर युवकों पर नाबालिगों से 75 हजार रुपये ठगने का आरोप लगा है। पुलिस ने बताया कि शिकायत सनावद निवासी फल विक्रेता की ओर से दर्ज कराई गई है। फल विक्रेता ने बताया कि 17 व 18 साल के दो किशोर युवकों ने उसके 10 साल के बेटे व भतीजे को पहले तो फ्री फायर गेम की लत लगवाई और फिर धमकाकर 75 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
गेम आईडी रिचार्ज करवाने के लिए करवाते थे चोरी
घटना 22 अगस्त की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि दोनों किशोरों ने पहले तो नाबालिगों को फ्री फायर गेम की लत लगवाई और बाद में गेम की आईडी रिचार्ज करवाने के लिए पैसे चुराने के लिए उकसाने लगे। फल विक्रेता ने बताया कि दोनों किशोर चाकू व पिस्टल दिखाकर बच्चों को धमकाते थे और पैसे चुराने के लिए कहते थे।
विज्ञापन
फल विक्रेता ने पकड़ी थी चोरी
एक बार फल विक्रेता ने भी अपने बेटे को पर्स से पैसे चुराते हुए पकड़ा था। जब उससे चोरी का कारण पूछा तो उसने गेम आईडी रिचार्ज के लिए पैसे चुराने की बात कबूली, लेकिन, 22 अगस्त को नाबालिगों से दोनों किशोर युवक 75 हजार रुपये ठगकर फरार हो गए। एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
