{"_id":"61e6865bb0336566fd59644e","slug":"madhya-pradesh-a-school-teacher-from-sheopur-put-obscene-photos-of-children-whatsapp-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: श्योपुर के एक स्कूल टीचर ने बच्चों के ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रप में डाल दिए अश्लील फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: श्योपुर के एक स्कूल टीचर ने बच्चों के ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रप में डाल दिए अश्लील फोटो
Tue, 18 Jan 2022 02:50 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:50 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक स्कूल टीचर ने बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बनाए व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो डाल दिए। इस मामले में उस टीचर पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
whatsapp
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। किला श्योपुर के एक प्राथमिक स्कूल के टीचर ने स्कूली बच्चों की ऑनलाइन क्लास के लिए बनाए व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर कर दी। टीचर का नाम इंसाफ मोहम्मद बताया जाता है। उसके खिलाफ शिकायत की गई है। शिक्षा विभाग ने उस पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी एसके सोलंकी ने आदेश जारी कर इंसाफ मोहम्मद को सस्पेंड किया है। यह आदेश कहता है कि सोमवार सुबह स्कूली बच्चों, उनके पैरेंट्स और टीचर्स के लिए बने व्हाट्सएप ग्रुप में टीचर ने आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर कर दी थी। टीचर को मध्य प्रदेश सिविल सर्विसेस (कंडक्ट) रूल्स के उल्लंघन के आरोप में निलंबित किया गया है।