{"_id":"5aa3d2394f1c1bac758b49bf","slug":"madhya-pradesh-a-4-year-old-child-fell-into-a-40-feet-deep-bore-well-in-dewas","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के देवास में 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, रेस्क्यू आॅपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश के देवास में 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, रेस्क्यू आॅपरेशन जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sat, 10 Mar 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के देवास में शनिवार को एक चार साल का बच्चा 40 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। यह घटना खातेगांव के पास उमरिया गांव की है। बच्चे को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वह 27 फुट पर जाकर फंस गया है। उसे नली के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम बच्चे को बाहर निकालने में लगी है।
जानकारी के अनुसार कांजीपुरा के रहने वाले भीम सिंह कोरकू की पत्नी रेखा अपने तीन बच्चों रोशन, नैतिक और चेतन के साथ उमरिया आई थी। बच्चों को खेलता छोड़कर वह खेत पर काम करने लगी। इस दौरान बच्चे खेलते हुए पड़ोस में हीरालाल के खेत में पहुंच गए, जहां 40 फीट गहरा बोरवेल खुदा पड़ा था। जिसमें खेलते वक्त चार वर्षीय रोशन जा गिरा।

#MadhyaPradesh: A 4-year-old child fell into a 40-feet deep bore-well in Dewas' Umaria, a rescue team sent to the spot. pic.twitter.com/DFKITnPtqa
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 10, 2018