{"_id":"5edf00618ebc3e42e57b63a3","slug":"madhya-pradesh-86-staff-including-20-judicial-officers-home-quarantine-in-khandwa-hearing-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: खंडवा में 86 न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी होम क्वारंटीन, सुनवाई पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: खंडवा में 86 न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी होम क्वारंटीन, सुनवाई पर लगी रोक
Tue, 09 Jun 2020 08:52 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 09 Jun 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में न्यायिक अधिकारी और उनकी पत्नी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सोमवार को जिला न्यायालय के एक और अधिकारी भी इस वायरस की चपेट में आ गए। कोर्ट में वायरस पहुंचने के बाद एहतियातन 86 न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों ने खुद को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं, न्यायालय में मंगलवार से आगामी आदेश तक किसी भी मामले पर सुनवाई नहीं होगी। बताया गया है कि जरूरी मामलों की सुनवाई बुरहानपुर में की जाएगी। राज्य में ऐसा पहला मामला है, जब कोर्ट में सुनवाई बंद करनी पड़ी है।
विज्ञापन
न्यायिक अधिकारी पांच जून को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं, उनकी पत्नी सात जून को पॉजिटिव पाई गईं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क वाले सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के नमूनों को इकट्ठा किया था।
विज्ञापन
बुरहानपुर के जिला सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र एस पाटीदार को खंडवा जिले का प्रभारी न्यायाधीश पदस्थ किया है। वहीं, जिला न्यायालय के जो कर्मचारी क्वारंटीन नहीं किए गए हैं, उन्हें कोर्ट में जाने की अनुमति दी गई है। ये लोग ऑनलाइन आवेदनों को अदालत तक पहुंचाएंगे।
