{"_id":"5fb644098ebc3e9b8d7089e0","slug":"madhya-pradesh-70-year-old-women-killed-after-misdeed-in-vidisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: विदिशा में हैवानियत की सारी हदें पार, 70 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: विदिशा में हैवानियत की सारी हदें पार, 70 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या
Thu, 19 Nov 2020 03:38 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 19 Nov 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक चित्र)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के विदिशा से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग महिला का शव उसके ही खेत में मिला। जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की बहू ने बताया कि रात को हमेशा की तरह उनकी सास खेत पर सब्जियों की देखभाल के लिए गई थी सुबह जब वह घर चाय पीने नहीं आई तो उन्होंने खेत पर जाकर देखा जहां उनकी सास का शव बुरी अवस्था में पड़ा हुआ था। महिला निर्वस्त्र थी, उसके मुंह में मिट्टी भरी थी।
विज्ञापन
सूचना के बाद ग्यारसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, कुछ देर बाद एएसपी संजय साहू सहित एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घटना के बाद यहां के थाना प्रभारी ने बताया कि मामलों में परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं हर स्तर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
