फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: 5 detained in alleged terror funding case 13 Pakistani numbers found

मध्यप्रदेश:  टेरर फंडिंग मामले में हिरासत में पांच आरोपी, आईएसआई के लिए करते थे काम

Thu, 22 Aug 2019 12:47 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 22 Aug 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: 5 detained in alleged terror funding case 13 Pakistani numbers found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock

सतना क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने वाले पांच लोगों को हिरासत में लिया है। बुधवार शाम को क्राइम ब्रांच की टीम ने राज्य में अलग-अलग जगह पर दबिश देकर आरोपियों का हिरासत में लिया है। पुलिस अक्षीधक रियाज इकबाल ने मामले की पुष्टि की है। मामले की सूचना मिलने पर एटीएस की टीम सतना पहुंच गई है। इनके फोन में 13 पाकिस्तानी नंबर मिले हैं। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 

सूत्रों की मानें तो आरोपियों के नाम बलराम सिंह, भागवेंद्र सिंह, सुनील सिंह, शुभम तिवारी। वहीं पांचवे आरोपी के नाम का पता नहीं चल पाया है। बलराम को इससे पहले भी भोपाल एटीएस ने आठ फरवरी 2017 को गिरफ्तार किया था। वहीं भागवेंद्र सिंह को इंदौर एसटीएस ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा सुनील सिंह 2014 से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था लेकिन उसे एटीएस पकड़ नहीं पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के पास मिले पाकिस्तानी नंबर

क्राइम ब्रांच को आरोपियों के पास मौजूद फोन और लैपटॉप से 13 पाकिस्तानी नंबर मिले हैं। इन नंबरों के जरिए वह आतंकियों के फंड मैनेजर से वीडियो कॉलिंग, मैसेंजर कॉल और व्हाट्सएप चैट किया करते थे। सूत्रों ने बताया कि बलराम गिरफ्तारी के बाद जमानत पर बाहर आया था और उसने दोबारा यह काम शुरू कर दिया।

कमीशन पर करते थे फंड ट्रांसफर

बताया जा रहा है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से बात किया करते थे। इसके बाद अपने खाते में पैसा जमा करवाकर उन्हें आतंकियों तक सप्लाई करते थे। आरोपी बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ से जुड़े संदिग्ध लोगों को बैंक खातों और हवाला के जरिए कमीशन के आधार पर पैसे ट्रांसफर करते थे।

पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस ने बलराम, सुनील सिंह और शुभम तिवारी को गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। वहीं दो अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए आरोपियों के लिंक और संबंध इंदौर और भोपाल दोनों में हैं। इंदौर पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर इन्हें पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed