फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: 3 years boy kidnapped in bhopal

भोपाल: चॉकलेट लेने के लिए घर से बाहर निकला 3 साल का मासूम, अपराधियों ने किया अपहरण

Mon, 15 Jul 2019 03:34 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Mon, 15 Jul 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: 3 years boy kidnapped in bhopal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आए दिन आपराधिक घटनाऐं बढ़ती जा रही हैं। इस बार राजधानी भोपाल से एक 3 वर्षीय बच्चे का संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण कर लिया गया। बताया जा रहा है कि एसयूवी सवार तीन युवकों पर बच्चे के अपहरण का संदेह हैं। 

विज्ञापन


पुलिस को बच्चे के अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। बच्चे की तलाश के लिए पांच थानों की पुलिस को लगाया गया है। लेकिन अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। 
विज्ञापन


अपहरण की घटना भोपाल के कोलार इलाके के बैरागढ़ चीचली की है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह बच्चा अपने घर से चॉकलेट लेने के लिए निकला था, फिर वापस लौटकर नहीं आया। बच्चे का नाम वरुण मीना है। अपहरण की सूचना मिलने के बाद बच्चे के परिजनों में हाहाकार मच गया। वहीं इस घटना से इलाके में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा भी बच्चे के घर पहुंचे। विधायक ने परिजनों से मामले की जानकारी ली और डीआईजी भोपाल इरशाद वली से इस घटना पर चर्चा की। बच्चे की सकुशल वापसी के लिए 5 थानों की पुलिस को तलाशी अभियान में लगा दिया गया है। 

 

इस घटना को लेकर मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार का प्रशासनिक नियत्रंण केवल तबादलों तक सीमित है। सरकार के नाक के नीचे मासूम बच्चों का अपहरण और बच्चियों से दुष्कर्म की घटना घटित हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed