{"_id":"615a31f48ebc3efaa6443b18","slug":"madhya-pradesh-3-laborers-going-to-harvest-soybean-died-after-being-hit-by-a-truck-five-were-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: सोयाबीन की कटाई के लिए जा रहे 3 मजदूरों की ट्रक के चपेट में आने से मौत, पांच गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: सोयाबीन की कटाई के लिए जा रहे 3 मजदूरों की ट्रक के चपेट में आने से मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
Mon, 04 Oct 2021 04:13 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, धार
एजेंसी, धार
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 04 Oct 2021 04:13 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, मध्यप्रदेश के धार जिले में सभी लोग सोयाबीन की कटाई के लिए जा रहे थे, तभी सीमेंट से भरे ट्रक की भिड़ंत के कारण यह दुर्घटना घटी। इसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के धार जिले में एक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी सोयाबीन की कटाई के लिए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, सीमेंट से भरे ट्रक की भिड़ंत के कारण यह दुर्घटना घटी।
विज्ञापन
फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ये हादसा अमझेरा के मनावर रोड पर अमका झमका माता मंदिर के पास हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हादसे के दौरान पिकअप वाहन मजदूरों से खचाखच भरा हुआ था। जो कि सोयाबीन की कटाई के लिए जा रहे थे। सभी वाहन की छत पर बैठे हुए थे। तभी सीमेंट से भरे हुए ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। इससे मजदूर नीचे गिर गए और ट्रक की चपेट में आ गए। जबकि अन्य को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
