फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: 101 feet high tricolor will be hoisted in Indore, heads of all religions including Union Minister Gadkari will be present

मध्यप्रदेश: इंदौर में फहराया जाएगा 101 फीट ऊंचा तिरंगा, केंद्रीय मंत्री गडकरी सहित सभी धर्मों के प्रमुख रहेंगे उपस्थित

Wed, 04 May 2022 05:41 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 04 May 2022 05:41 PM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न गतिविधियां देशभर में आयोजित की जा रही है। इस क्रम में इंदौर में 5 मई को विशेष आयोजन होगा। जंजीरवाला चौराहे के समीप 101 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी आएंगे। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: 101 feet high tricolor will be hoisted in Indore, heads of all religions including Union Minister Gadkari will be present
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित हो रही हैं। देशभर में आयोजन हो रहे हैं। इस कड़ी में इंदौर में 5 मई को आयोजन होगा और 101 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व सांसद शंकर लालवानी बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे। सभी धर्मों के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 5 मई को शाम 5.50 बजे आयोजन होगा। जंजीरवाला चौराहे के पास स्थित अस्पताल परिसर में 101 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। आयोजन में संगीतमयी प्रस्तुति भी दी जाएगी। डॉ. संदीप जुल्का व उनकी टीम सहित स्पंदन म्यूजिक ग्रुप तथा स्वराज 75 अमृत महोत्सव समिति के संयोजक डॉ. राकेश शिवहरे, इंदौर डॉक्टर्स एसोसिएशन, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, हाई कोर्ट अभिभाषक संघ, इंदौर प्रेस क्लब, मीणा समाज, वन बंधु परिषद, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, श्री अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट, कोकणस्थ ब्राह्मण समाज, सिंधी समाज, योग समूह, रोटरी क्लब आफ इंदौर मार्शल, अखिल भारतीय बैरवा महासभा इंडियन प्लास्ट आदि के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूरे शहर में तिरंगे से जुड़े जोश को फैलाने के साथ ही देश की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के आनंद और उत्साह को बढ़ाना है। आयोजन का उद्देश्य तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भाव बढ़ाना है। जाति धर्म, वर्ग और राजनीति से परे यह आयोजन लोगों को देश के प्रति कर्तव्य निष्ठ बानना है और इसमें सभी लोग शामिल हों सकते हैं। इस आयोजन के अतिथि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व सांसद शंकर लालवानी होंगे। चर्च के बिशप, शहर काजी, गुरुद्वारा प्रमुख सहित विभिन्न धर्म प्रमुख भी इस अवसर पर उपस्थित होंगे। साथ ही वरिष्ठ सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस सिसौदिया, कर्नल आशीष मारुलकर, मीररंजन नेगी, वीरगति को प्राप्त बलिदानियों के परिजन, जनप्रतिनिधि, शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed