फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhy pradesh: Two Minors caught by Police, accused To robbing for PUBG

मध्यप्रदेश: पबजी की लत ने नाबालिगों को बनाया लुटेरा, एक दर्जन लूट की घटनाओं को दिया अंजाम 

Fri, 08 Oct 2021 02:25 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 08 Oct 2021 02:25 PM IST
सार

दोनों आरोपियों में एक की उम्र 16 तो दूसरे की 17 साल है। महंगे मोबाइल फोन के लिए उन्होंने छह महीने पहले पहली बार लूट की थी, इसके बाद यह उनकी आदत बन गई।  

विज्ञापन
Madhy pradesh: Two Minors caught by Police, accused To robbing for PUBG
PUBG MOBILE (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

पबजी जैसे ऑनलाइन गेम की लत बच्चों को किस तरह से बिगाड़ रही है, इसका एक ताजा उदाहरण मध्यप्रदेश के इंदौर से सामने आया है। यहां पबजी की लत ने दो नाबालिगों को लुटेरा बना दिया। इस लत के कारण उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि करीब एक दर्जन से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने बाणगंगा इलाके से दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया है। उनके पास से पांच मोबाइल फोन, दो हजार रुपये, चार बाइक व दो बैग बरामद हुए हैं।  

विज्ञापन


लूट के रूपयों से पूरे करते थे महंगे शौक
पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें ग्रुप में पबजी खेलना था। इसके लिए महंगे मोबाइल फोन की जरूरत थी। इस जरूरत को पूरा करने के लिए उन्होंने पहली बार लूट की थी। इसके बाद यह उनकी आदत बनती गई। उन्होंने लूट के पैसों से महंगे मोबाइन फोन के साथ ही ब्रांडेड जूते व कपड़े भी खरीदे। 
विज्ञापन


महिलाओं को बनाते थे निशाना
आरोपियों का कहना है कि वे लूट के लिए महिलाओं को टारगेट करते थे, जिससे उनके पकड़े जाने की गुंजाइश न के बराबर हो। दोनों नाबालिकों ने छह महीने पहले युवती के साथ लूटपाट की थी, इसके बाद दोनों ने साथ मिलकर कई घटनाओं को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा 
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों नाबालिगों में से एक की उम्र 16 व दूसरे की 17 साल है। एक के पिता बाणगंगा इलाके में मजदूरी करते हैं तो दूसरे के पिता की दुकान है। आरोपियों के पास से चार बाइक बरामद हुई हैं, जिसमें दो बाइक चोरी की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed