फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhay Pradesh: Congress writes to the President on the abusive treatment of BJP MP Sumitra, Valmiki's counterattack

Madhay Pradesh: BJP सांसद सुमित्रा से अपमानजनक बर्ताव पर कांग्रेस ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, उन्होंने कही यह बात?

Tue, 05 Jul 2022 09:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 05 Jul 2022 09:16 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि ने कहा, इस घटना में प्रशासनिक कार्रवाई से संतुष्ट हूं और मैंने सर्किट हाउस के उस गरीब कर्मचारी को माफ भी कर दिया है। गरीब विरोधी कांग्रेस इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से उछाल रही है।

विज्ञापन
Madhay Pradesh: Congress writes to the President on the abusive treatment of BJP MP Sumitra, Valmiki's counterattack
सुमित्रा वाल्मीकि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर में भाजपा की राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि का सर्किट हाउस के कमरे से सामान बहार निकालने पर राजनीति गरमा गई है। इस घटना पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए भाजपा को दलित विरोधी चेहरा बताया है। सांसद वाल्मीकि ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अपने कुरूप चेहरे को छिपाने के लिए सागर के मुद्दे को अनावश्यक रूप से उछाल रही है। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा का दलित और महिला विरोधी चेहरा सागर में सामने आ गया है। दलित वर्ग से आने वाली राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि का सामान सर्किट हाउस के कमरे से बाहर फेंक दिया गया, क्योंकि एक अन्य मंत्री को उसी कमरे में ठहरना था। किसी महिला के साथ इस तरह का बर्ताव किया जाना अपमानजनक बर्ताव की पराकाष्ठा है, भाजपा महिला विरोधी पार्टी है।
विज्ञापन


यादव ने कहा कि भाजपा दलित विरोधी है। यह लोग दलित वर्गों को केवल वोट बैंक के लिए उपयोग करते हैं, जब यह दलित वर्ग की राज्यसभा सांसद को सम्मान नहीं दे सकते तो आम दलित और आदिवासियों को कभी सम्मान नहीं मिल सकता है। कांग्रेस पार्टी इस बर्ताव की घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद सुमित्रा वाल्मीकि ने कांग्रेस पर किया पलटवार
भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का रवैया हमेशा दलितों, जनजातियों और महिलाओं विरोधी रहा है। बाबा साहब आंबेडकर का राजनीतिक करियर बर्बाद करने के लिए कांग्रेस ने क्या-क्या प्रपंच रचे थे, यह सारा देश जानता है। महिलाओं के प्रति कांग्रेस नेताओं का रवैया जगजाहिर है। नैना साहनी कांड से लेकर प्रियंका चतुर्वेदी के पार्टी छोड़ने तक की घटनाएं इसके उदाहरण हैं। कांग्रेस पार्टी सागर की घटना की आड़ लेकर अपने कुरूप चेहरे को छिपाने का प्रयास कर रही है, लेकिन प्रदेश की जनता इस चेहरे को भलीभांति पहचान गई है और नगर निकाय चुनाव में इसका जवाब भी देगी। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना के बारे में प्रशासनिक कार्रवाई से संतुष्ट हूं और मैंने सर्किट हाउस के उस गरीब कर्मचारी को माफ भी कर दिया है। गरीब विरोधी होने के कारण कांग्रेस इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से उछाल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed