फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News: Bride Ran Away On The Pretext Of Drinking Niece's Poison

Luteri Dulhan: शादी के दो दिन बाद ही भतीजी के जहर पीने का बहाना बनाकर भागी दुल्हन, 85 हजार का लगा गई चूना

Sun, 02 Jul 2023 10:14 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Jul 2023 10:14 AM IST
सार

Damoh :दमोह में लुटेरी दुल्हन ने 85 हजार का चूना लगा दिया। शादी के दो दिन बाद ही वह दो युवकों के साथ भाग निकली। उसने घर से जाने से पहले भतीजी के जहर पी लेने का बहाना बनाया था। अब पीड़ित पति ने लिखित आवेदर देकर मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Damoh News: Bride Ran Away On The Pretext Of Drinking Niece's Poison
इन दो युवकों के साथ गई थी दुल्हन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र में एक बार फिर लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। दुल्हन शादी के दो दिन बाद ही अपने पति को 85 हजार रुपये का चूना लगाकर रफूचक्कर हो गई। ठगी की घटना के बाद पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


बता दें कि मामला मडियादो थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव का है। पीड़ित पति कनई यादव ने पुलिस में लिखित शिकायती आवेदन दिया है, जिसमें बताया है कि उसकी शादी की बात बनोली निवासी मन्नू यादव के माध्यम से महोबा उत्तरप्रदेश में हुई थी। 17 जून को दुल्हन अपनी बहन, बहनोई और एक अन्य व्यक्ति के साथ कनकपुरा उसके घर आई थी और पत्नि की तरह रहने लगी थी। कार्यक्रम में बाद में करने की बात हुई थी। साथ आए युवक ने अपना नाम मराज बताया था। चारों लोग मेरे घर पर रुके थे। बाद में वे दुल्हन को छोड़कर चले गए। 19 जून को मेरे मोबाइल पर फोन आया कि दुल्हन ज्योति की भतीजी ने जहर गटक लिया है। उसे छतरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसलिए घर आ जाओ। घर के लोग तैयारी कर रहे थे तभी दो लोग बाइक लेकर आए और दुल्हन को जल्दी-जल्दी अपने साथ ले गए, लेकिन अब दुल्हन का कोई पता नहीं है।
विज्ञापन


दोनों तरफ से की थी शादी
पीड़ित कनई यादव ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के माध्यम से मराज रामराज सोनिकया और ज्योति से जुड़ा था। मराज और दुल्हन ज्योति के जीजा ने  बताया था कि ज्योति के पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है इसलिए ज्योति की विदा करना चाहते हैं, लेकिन ज्योति के परिवार की हालत ठीक नहीं है। इसलिए तुम्हें दोनों तरफ का खर्च उठाना होगा। इस बात को लेकर ज्योति के जीजा, बहन और रामराज मराज ने 85 हजार रुपये 18 जून को लिए थे। यह रुपये पीड़ित ने गांव में कुछ लोगों से उधार लेकर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहने उतार लिए थे
पीड़ित कनई यादव ने बताया कि दुल्हन को मेरी मां के द्वारा मंगलसूत्र, पायल, झुमका आदि दिए गए थे जो ज्योति पहने हुए थी। उसे लेने आए युवकों पर संदेह होने के चलते जाते समय उसने गहने उतार लिए थे जिसके कारण गहने बच गए। इसके अलावा दुल्हन को लेने आए दोनों युवक घर न आकर रोड पर खड़े थे। यह संदेह होने पर मेरे भांजे भुजवल द्वारा बाइक सवार युवकों की फोटो ले ली गई थी। मडियादो थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे ने बताया कि इस संबंध में कनई यादव ने आवेदन दिया है। जांच कर आगे की कार्यवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed