{"_id":"614b4a9d8ebc3efae0731c33","slug":"lokayukta-police-caught-an-agent-red-handed-while-taking-bribe-in-a-trap-plan-in-indore-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए एजेंट और अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए एजेंट और अधिकारी
Wed, 22 Sep 2021 08:58 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 22 Sep 2021 08:58 PM IST
सार
लोकायुक्त पुलिस में इंदौर ने एक एजेंट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार एजेंट रिश्वत दो राजस्व अधिकारियों के कहने पर ले रहा था। जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर की लोकायुक्त पुलिस ने एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों के कहने पर एक एजेंट को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा है। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से एजेंट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। मामले में तीन आरोपी हैं, जिनमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर दीपक चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर किशन नरेश बाबू और एजेंट दरियापुर निवासी सूर्यपाल सिंह का नाम शामिल है।
विज्ञापन
इस मामले में बुरहानपुर जिले की खकनार तहसील के दहिंदा गांव के रहने वाले नितिन सेन ने शिकायत दाखिल की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि मैंने साजनी गांव के निवासी श्रीचंद झोले से सात-आठ साल पहले 3000 वर्गफीट जमीन खरीदी थी। इस जमीन की रजिस्ट्री बाद में कर्ज लेने के लिए पिता शंकर सेन के नाम पर कर दी गई थी। नेपानगर के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी ने इस पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
अधिकारी ने अपनी शिकायत में कहा था कि आवेदक ने अवैध रूप से अनुसूचित जनजाति के एक व्यक्ति की जमीन अपने नाम करवा ली थी। इसे लेकर आवेदक से पांच लाख रुपये की रिश्वत की मांग भी की गई थी। शिकायत के अनुसार बाद में मामला डेढ़ लाख रुपये पर तय हुआ था। इसमें से 50 हजार रुपये ले भी लिए गए थे। बाकी रुपये किशन कनेश ने नितिन सेन से सूर्यपाल सिंह को 22 सितंबर को देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
22 सितंबर यानी बुधवार को लोकायुक्त पुलिस नजर जमाए बैठी थी। जैसे ही सूर्यपाल सिंह ने रुपये लिए पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई का जा रही है।
