फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lok Sabha Speaker Om Birla in Bhopal: Best Minister-MLA will be honored with Excellence Award

भोपाल में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला:सर्वश्रेष्ठ मंत्री-विधायक को उत्कृष्टता पुरस्कार से करेंगे सम्मानित

Tue, 08 Mar 2022 09:29 PM IST
आनंद पवार न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 08 Mar 2022 09:29 PM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को भोपाल में रहेंगे। ओम बिरला विधानसभा के मानसरोवर सभागार में विधानसभा की ओर से आयोजित संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार (2021) वितरण समारोह में भाग लेंगे।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Om Birla in Bhopal: Best Minister-MLA will be honored with Excellence Award
ओम बिरला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को भोपाल में रहेंगे। ओम बिरला विधानसभा के मानसरोवर सभागार में विधानसभा की ओर से आयोजित संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार (2021) वितरण समारोह में भाग लेंगे।
विज्ञापन

 
मध्यप्रदेश विधानसभा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ओम बिरला के साथ मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ, संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, पुरस्कार समिति के सभापति एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा, लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह, विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य तथा समस्त विधायकगण उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

 
संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कारों के आयोजन में सर्वश्रेष्ठ मंत्री, सर्वश्रेष्ठ विधायक तथा संसदीय पत्रकारिता से जुड़े प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों सहित विधानसभा सचिवालय के सर्वश्रेष्ठ अधिकारी और कर्मचारी का सम्मान होगा। इसके पूर्व 2008 में उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed