फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lok Sabha elections to be held from Indore said lok sabha speaker Sumitra Mahajan

इंदौर से ही लड़ूंगी लोकसभा चुनाव, सामने कांग्रेस का बड़ा नेता लड़े तो अच्छा लगेगा : सुमित्रा महाजन

Sat, 09 Feb 2019 09:10 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 09 Feb 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections to be held from Indore said lok sabha speaker Sumitra Mahajan

लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। सुमित्रा महाजन ने कहा कि मैं अभी इंदौर की चाबी संभालने के लिए पूरी तरह से स्वस्थ हूं। सही समय आने पर सही व्यक्ति को यह चाबी सौंप दूंगी। स्पीकर ने कहा कि अगर मेरे सामने कांग्रेस का कोई बड़ा नेता चुनाव लड़ेगा तो अच्छा लगेगा।

विज्ञापन


सुमित्रा महाजन इंदौर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत बहुउद्देशीय कला संकुल के भूमि पूजन में गई हुई थीं। कांग्रेस से दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के इंदौर से चुनाव लड़ने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि अच्छे लोग चुनाव मैदान में उतरें। चुनाव में आमने-सामने की लड़ाई होगी तो मजा आएगा।
विज्ञापन


भाजपा के नेता सत्यनारायण सत्तन द्वारा इस बार उनकी दावेदारी का विरोध करने पर उन्होंने कहा कि जब कोई मेरे साथ नहीं था, तब सत्तन ने मेरा साथ दिया था। वह काफी वरिष्ठ हैं और वह हमारे परिवार के सदस्य हैं तो उनके खिलाफ मैं कुछ भी नहीं कहूंगी और समय आने पर उनके साथ मुलाकात भी करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान सुमित्रा महाजन कांग्रेस नेता पर गुस्सा हो गईं। दरअसल, जब वो भूमि पूजन कर रही थीं तो यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू जोशी कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ नए प्रोजेक्ट में मैदान की जगह पर पार्किंग बनाने की सूचना मिलने पर विरोध करने पहुंच गए। इसपर सुमित्रा भड़क गईं और कहा पहले तुम प्रोजेक्ट देखो, समझो, फिर आओ। मेरे साथ बैठो और प्रोजेक्ट समझो। कुछ जानते हो नहीं बस नेतागिरी करनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed