{"_id":"5ccfd3a9bdec2207744133b1","slug":"lok-sabha-elections-2019-two-employees-died-on-election-duty-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो कर्मचारियों की मृत्यु, 15 लाख की सहायता का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो कर्मचारियों की मृत्यु, 15 लाख की सहायता का एलान
Mon, 06 May 2019 11:56 AM IST
आसिम खान
भाषा, भोपाल
भाषा, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 06 May 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को हो रहे मतदान में तैनात दो कर्मचारियों की पिछले 48 घंटे में मृत्यु हो गई। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी एल कांता राव ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पिछले 48 घंटे में चुनाव ड्यूटी में तैनात दो कर्मचारियों की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह बैतूल में होम गार्ड जवान महेश दुबे का दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। वहीं, चुनाव ड्यूटी में लगाये गये बैतूल कोटवार नंदू लाल नागले की भी दो दिन पहले मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
राव ने कहा कि महेश दुबे के परिजन को निर्वाचन आयोग ने 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत की है और नंदू लाल के परिजन को भी हम सहायता राशि देंगे। मध्यप्रदेश की सात लोकसभा सीटों टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगावाद एवं बैतूल के लिए सोमवार सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है।
विज्ञापन
