{"_id":"5ce657e1bdec22074c263303","slug":"lok-sabha-election-results-congress-district-president-ratan-singh-thakur-dies-due-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी को हारता देख कांग्रेस जिलाध्यक्ष की दिल का दौरा पड़ने से मौत, मतगणना केंद्र पर ही गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी को हारता देख कांग्रेस जिलाध्यक्ष की दिल का दौरा पड़ने से मौत, मतगणना केंद्र पर ही गिरे
Thu, 23 May 2019 02:07 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 23 May 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर
- फोटो : Social Media
लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वहीं पार्टी के लिए मध्यप्रदेश से भी एक बुरी खबर है। सीहोर में एक मतगणना केंद्र पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर को दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रतन सिंह ठाकुर मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती देखने पहुंचे थे, लेकिन अचानक वो बेहोश होकर गिर पड़े। कहा जा रहा है कि वो कांग्रेस की हार का गम नहीं उठा पाए और उनको दौरा पड़ गया।
विज्ञापन
मतगणना केंद्र पर मौजूद लोगों ने बताया कि सीहोर से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर अपने साथियों के साथ मतगणना केंद्र पर आए थे। तभी वो नतीजे देखते हुए गश खाकर कुर्सियों पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलती दिख रही है। रुझानों में एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा 28 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को एक पर बढ़त मिली है।
