फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lok Sabha Election Results 2019: happy over early trends Pragya Thakur said i am sure ji will win

साध्वी प्रज्ञा बोलीं- मेरी विजय में ही धर्म की विजय होगी, अधर्म का नाश होगा

Thu, 23 May 2019 12:05 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 23 May 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Results 2019: happy over early trends Pragya Thakur said i am sure ji will win
साध्वी प्रज्ञा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। लगभग सभी सीटों से शुरुआती रुझान आने शुरू हो चुके हैं। रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलती हुई दिख रही है तो कांग्रेस की हालत काफी कमजोर नजर आ रही है। पार्टी के कई दिग्गज नेता पीछे चल रहे हैं। खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का अमेठी से जीतना मुश्किल लग रहा है।

विज्ञापन


इसी बीच रुझानों में मध्यप्रदेश की भोपाल सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर आगे दिख रही हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से है। बढ़त मिलने को उन्होंने धर्म की विजय बताया है।
विज्ञापन


साध्वी ने कहा, 'निश्चित मेरी विजय होगी। मेरी विजय में ही धर्म की विजय होगी। अधर्म का नाश होगा। मैं भोपाल की जनता का आभार व्यक्त करती हूं।' बता दें कि साध्वी अपने चुनाव प्रचार के लिए कम और अपने बयानों के कारण चर्चा में ज्यादा रही हैं। नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर उन्होंने विवाद खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


गुरुवार सुबह एक चैनल से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मैं नर्वस हूं। मैं पहली बार चुनाव लड़ने जैसा महसूस कर रहा हूं। हालांकि उन्होंने अपनी जीत का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed