साध्वी प्रज्ञा ने ली भाजपा की सदस्यता, भोपाल से दिग्विजय के खिलाफ बनीं उम्मीदवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह को भोपाल सीट पर घेरने के लिए भाजपा साध्वी प्रज्ञा पर दांव खेल दिया है। चर्चा है कि साध्वी प्रज्ञा के नाम पर राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश स्तर तक सहमति दी जा चुकी थी। इनके नाम की आधिकारिक घोषणा भी हो गई है। इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच कर पार्टी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण की थी। उस समय उनके साथ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा भी थे।
साध्वी प्रज्ञा मालेगांव ब्लास्ट के बाद सुर्खियों में आई थीं। जिसके बाद उन्हें लंबी कानूनी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा था। प्रज्ञा की उम्मीदवारी को लेकर पार्टी ने भोपाल के स्थानीय नेताओं को सूचना भी दे दी है।
साध्वी प्रज्ञा ने कहा '' मैंने आज भाजपा की औपचारिक सदस्यता ली है, मैं चुनाव लडूंगी और जीतूंगी भी।''
Sadhvi Pragya Singh Thakur in Bhopal: I have formally joined BJP, I will contest elections and will win also. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/siAsXSMm1U
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 17, 2019
प्रज्ञा के नाम पर सहमति बनाने में संघ की अहम भूमिका
कहा जा रहा है कि साध्वी प्रज्ञा के नाम पर सहमति बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अहम भूमिका निभाई। इसके लिए संघ ने पहले प्रदेश स्तर के सभी नेताओं को साधा। भोपाल सीट से शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती, नरेंद्र सिंह तोमर, आलोक शर्मा और वीडी शर्मा का नाम भी प्रत्याशी के रूप में चर्चा में रहा था।
Madhya Pradesh: Sadhvi Pragya Singh Thakur has arrived at the BJP office in Bhopal and is currently meeting senior BJP leaders Shivraj Singh Chouhan, Ramlal, and Prabhat Jha. pic.twitter.com/9rG7KuLiq0
— ANI (@ANI) April 17, 2019
बता दें की भोपाल लोकसभा सीट पर 12 मई को मतदान होना है। इस सीट से वर्तमान सांसद भाजपा के आलोक संजर हैं। इसे भाजपा का गढ़ माना जाता है। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के चुनाव लड़ने की चर्चा थी। लेकिन, बाद में आडवाणी ने गांधीनगर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा।
