फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lok Sabha Election Result 2019 News: result of bhopal and indore seats might delayed by one day

23 की बजाए 24 मई को आ सकते हैं भोपाल-इंदौर लोकसभा सीट के नतीजे

Wed, 22 May 2019 05:20 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 22 May 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result 2019 News: result of bhopal and indore seats might delayed by one day
साध्वी प्रज्ञा-दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश की भोपाल और इंदौर लोकसभा के चुनाव परिणाम के लिए इस बार ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। हो सकता है कि इस बार दोनों लोकसभा सीट के परिणाम 24 मई को सामने आएं। मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिन लोकसभा क्षेत्रों में काउंटिंग 20 से ज्यादा राउंड में होनी है और जहां प्रत्याशियों की संख्या 25 से ज्यादा है। वहां रातभर मतगणना चलने की आशंका है। 

विज्ञापन


इस बार ईवीएम से मतों की गिनती के बाद हर विधानसभा क्षेत्र से पांच-पांच वीवीपैट की पर्चियों से आंकड़े का मिलान किया जाएगा। जिसमें चार घंटे से ज्यादा का समय लगेगा। मतगणना के दौरान हर राउंड के बाद प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। जिसके बाद अगले राउंड की गिनती शुरू होगी और फिर नतीजे घोषित होंगे। 
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिलावार मतगणना होगी। सबसे पहले कटनी जिले का परिणाम रात 10 बजे आने की संभावना है। मतगणना की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। प्रदेश की 29 सीटों के लिए 51 जिला मुख्यालयों पर 292 काउंटिंग रूम बनाए गए हैं। 23 मई की सुबह आठ बजे 29 जिलों में जहां चुनाव अधिकारी मौजूद हैं वहां पहले पोस्टल बैलेट की गिनती कराई जाएगी। इसके बाद साढ़े आठ बजे ईवीएम की गिनती शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर


22 जिले जहां चुनाव अधिकारी नहीं हैं वहां सुबह आठ बजे से सीधे ईवीएम के मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए 15 हजार कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा नौ हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। मतगणना स्थल पर मोबाइल, कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि को ले जाना निषेध है।

कांताराव ने बताया कि इस चुनाव में राज्य में 71.10 प्रतिशत मतदान हुए। जबकि साल 2014 में यह प्रतिशत 61.57 था। पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में यह संख्या 9.5 फीसदी ज्यादा है। महिलाओं ने 68.46 प्रतिशत मतदान किया। पिछले लोकसभा चुनाव से यह संख्या 12 फीसदी ज्यादा है। वहीं इस बार 73.54 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया जो पिछले बार की तुलना में 7.5 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed