फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   lok Sabha Chunav 2019: Priyanka Gandhi Vadra MP visit, reaches Indore

इंदौर में प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो में भारी भीड़, पीएम को ऐसे घेरा

Mon, 13 May 2019 10:24 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Mon, 13 May 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
lok Sabha Chunav 2019: Priyanka Gandhi Vadra MP visit, reaches Indore
इंदौर में प्रियंका गांधी का रोड शो - फोटो : ANI

लोकसभा चुनाव 2019 का सियासी घमासान अब अपने अंत की ओर है। सातवे चरण के मतदान के लिए जोर आजमाइश और तेज हो गई है। प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर थीं। उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद वह रतलाम और फिर इंदौर पहुंचीं और रोड शो किया। इंदौर में रैली से पहले उन्होंने यहां अपनी दादी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन


चार किलोमीटर लंबा रोड शो

राजमोहल्ला से राजबाड़ा तक लगभग 4 किलोमीटर के रास्ते पर निकले रोड शो में हजारों समर्थक उपस्थित थे। प्रियंका गांधी ने राजमोहल्ला पर स्थित शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो को प्रारंभ किया। यह रोड शो मालगंज, नरसिंह बाजार, बंबई बाजार, गुरुद्वारा होते हुए लगभग 2 घंटे बाद राजवाड़ा पहुंचकर समाप्त हुआ। राजवाड़ा में प्रियंका ने अपने छोटे भाषण में भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राजबाड़ा पर प्रियंका ने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाले नेेता से आप पूछिए कि उन्होंने अपाके लिए किया क्या है। जो आज बड़े बड़े वादे आपसे कर रहे हैं उनके घमंड को तोड़ दीजिए, उन्हें सबक सिखाइए, बहुत हो चुकी उनकी मनमानी, पिछले 5 साल से परेशान कर रखा है उन्होंने। अपने आप को तपस्वी कहने वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबक सिखाना है। वह गाड़ी से उतरकर लोगों से मिलीं। 

एयरपोर्ट से राजमोहल्ला जाते समय प्रियंका गांधी ने रामचंद्र नगर चौराहे पर अचानक अपनी गाड़ी रुकवाई और वहां खड़े लोगों से मिलने जा पहुंचीं। वहां मौजूद लोगों से हाथ मिलाए, उनका हालचाल पूछा और गाड़ी में बैठ रोड शो के लिए रवाना हो गईं। 

प्रियंका के रोड शो लगभग 4 किलोमीटर का था। इस पूरे क्षेत्र को कांग्रेसियों ने झंडे बैनरों से पाट दिया। बड़ी संख्या में कांग्रेसी रोड शो में शामिल हुए। प्रियंका खुले रथ पर सवार थीं, मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री सज्जन वर्मा, जीतू पटवारी, तुलसी सिलावट इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी पंकज संघवी भी उनके साथ थे। रोड शो के रास्ते पर लगभग 100 मंच लगाए गए थे। रोड शो में महिलाओं और युवतियों की भारी भीड़ रही। रायबरेली से भी कुछ युवतियां प्रियंका के रोड शो के लिए इंदौर आई थीं।


प्रियंका ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया। प्रियंका ने कहा- वह (मोदी) ऐसे डिफेंस एक्सपर्ट हैं कि खुद ही फैसला कर लेते हैं कि कौन प्लेन बनाएगा। वह फैसला करेंगे कि जिसने कभी प्लेन ही नहीं बनाए वो इसे बनाएंगे। वह सोचते हैं कि मौसम बादलों वाला है इसलिए विमान रडार पर नहीं आएंगे।  



बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने उज्जैन पहुंचकर महाकाल मंदिर में विशेष पूजा की। इस दौरान प्रियंका के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद थे। दोनों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इसके बाद वह चुनावी दौरे पर निकल पड़ीं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed