फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   lok adalat: The disputes pending for years ended in moments, more than 70 thousand cases were resolved under mutual agreement

लोक अदालत: वर्षों से लंबित विवाद लम्हों में हुए खत्म, आपसी समझौते के तहत 70 हजार से अधिक प्रकरण सुलझे

Sat, 11 Dec 2021 08:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 11 Dec 2021 08:42 PM IST
सार

प्रदेश में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया था। नेशनल लोक अदालत में सालों से लंबित प्रकरणों का आपसी समझौते के तहत लम्हों में निराकरण हुआ।
 

विज्ञापन
lok adalat: The disputes pending for years ended in moments, more than 70 thousand cases were resolved under mutual agreement
प्रदेश में लगी लोक अदालत - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सदस्य मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय, जिला न्यायालय व तालुक न्यायालय, कुटुम्ब न्यायालय सहित अन्य न्यायालय में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया था। सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में सुनवाई के लिए 1350 खंडपीठों को गठन किया गया है। नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित 1 लाख 57 हजार प्रकरण तथा प्री-लिटिकेशन के लगभग 3 लाख 22 हजार प्रकरण प्रस्तुत किए गए थे।
विज्ञापन


प्राधिकरण के सचिव सदस्य राजीव कर्महे ने बताया कि शाम 6 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में आपसी समझौते के तहत 70 हजार 111 प्रकरणों का निराकरण हुआ है। अभी पूरे आंकड़े प्राप्त नहीं हुए हैं और इसमें इजाफा होने की संभावना है। प्री-लिटिगेशन के निराकृत हुई 42100 प्रकरणों में 30 करोड़ 60 लाख से अधिक की राशि का अवॉर्ड पारित किया गया है। न्यायालय में लंबित 28 हजार से अधिक प्रकरणों को निराकरण किया गया है। जिसमे 2 अरब 32 करोड़ 92 लाख रुपये से अधिक का अवॉर्ड पारित किया गया है। नेशनल लोक अदालत में 2 अरब 32 करोड़ 92 लाख से अधिक का अवॉर्ड पारित किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed