{"_id":"5ed255ed8ebc3e904d5894b4","slug":"lockdown-extended-in-madhya-pradesh-till-june-15-cm-shivraj-said-school-colleges-will-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में 15 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, सीएम शिवराज ने कहा स्कूल-कॉलेज खुलेंगे, लेकिन फैसला 13 जून के बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में 15 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, सीएम शिवराज ने कहा स्कूल-कॉलेज खुलेंगे, लेकिन फैसला 13 जून के बाद
Sat, 30 May 2020 06:24 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 30 May 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की सरकार ने लॉकडाउन को 15 जून तक जारी रखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य में स्कूल-कॉलेज खुलेंगे, लेकिन इस पर आखिरी फैसला 13 जून के बाद ही लिया जाएगा। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को 15 दिन के लिए बढ़ाया है। इस बीच राज्य में सागर जिला कोरोना का नया हॉट स्पॉट बनकर उभरा है। शुक्रवार को यहां 24 नए कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा और बड़वानी को छोड़कर बाकी सभी जिले ग्रीन जोन में हैं। राज्य के अन्य जिलों में शर्तों के साथ बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई है।प्रदेश में खेल गतिविधियां भी एक जून से शुरू हो रही हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7645 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 192 नए मामले मिले हैं।
विज्ञापन
