{"_id":"050d4bf2-19ee-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"loan-from-france-for-city-renovation","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस से लोन लेकर शहर का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रांस से लोन लेकर शहर का होगा कायाकल्प
जबलपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Oct 2012 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम एमआईसी ने शहर में विकास कार्यों को कराने के लिए फ्रांस से लोन लेने का फैसला किया है। गुरुवार को नगर निगम की हुई बैठक में 120 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फ्लाई ओवर को स्वीकृति प्रदान की गई। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास निधि के साथ ही फ्रांस से भी मदद लेने का निर्णय लिया गया। नगर निगम वर्कशॉप की भूमि पर कमर्शियल कॉम्पलेक्स के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
महापौर प्रभात साहू के कक्ष में आयोजित बैठक में 52 बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसमें से 30 बिंदु लीज प्रकरणों के थे, जिन्हें बैठक की शुरूआत में ही विधि अधिकारी को हस्तांतरित कर दिया गया, ताकि वे अध्ययन कर उचित परामर्श दें। इसके पश्चात फ्लाई ओवर की डीपीआर बनाने और ड्राइंग व डिजाइन तैयार करने व टेंडर जारी करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बैठक में निगम द्वारा संचालित प्रोजेक्ट उदय, जेएनयूआरएम परियोजनाओं और फ्लाई ओवर के लिए करीब 181 करोड़ रुपयों के इंतजाम के लिए किस संस्था से मदद ली, इस पर चर्चा की गई और पांच संस्थाओं को नामांकित किया गया।
विज्ञापन
