{"_id":"6671a3bcdeb8ba21290dbb59","slug":"liquor-shop-was-opened-in-pm-residence-itself-raisen-excise-department-was-severely-criticized-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब है भाई: पीएम आवास में ही खुलवा दी शराब की दुकान, रायसेन आबकारी विभाग की हुई जमकर किरकिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब है भाई: पीएम आवास में ही खुलवा दी शराब की दुकान, रायसेन आबकारी विभाग की हुई जमकर किरकिरी
Tue, 18 Jun 2024 08:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 18 Jun 2024 08:42 PM IST
सार
रायसेन जिला मुख्यालय से सागर जाने वाले मुख्य मार्ग पर ही आबकारी विभाग ने सारे नियमों को दरकिनार करते हुए सोम कंपनी की शराब दुकान खुलवा दी। इतना ही नहीं जिस भवन में वह कलारी संचालित है, वह पीएम आवास है। जबकि पीएम आवास में शराब दुकान होना गैर कानूनी है।
विज्ञापन
पीएम आवास में खुली शराब दुकान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सड़क सुरक्षा नीति की यदि बात करें तो नैतिक रूप से शराब दुकानों के लाइसेंस हाइवे से 100 मीटर दूर ही देने का प्रावधान है। जहां सौ मीटर के दायरे में शराब दुकानें हैं, उन्हें हटाने का प्रावधान है। वहीं, हाइवे के आसपास कितना स्थान खाली रखा जाए, ये लोक निर्माण विभाग तय करता है।
विज्ञापन
वाणिज्यिक या आवासीय गतिविधियां कहां से शुरू होंगी, यह भी नए सिरे से निर्धारित करना रहता है। इन सभी नियमों के उपरांत भी रायसेन जिला आबकारी अधिकारी वंदना पांडे ने सागर जाने वाले मुख्य मार्ग पर ही शराब दुकान खोलने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर जिस भवन में सोम कंपनी की यह शराब की दुकान संचालित है, वह भवन पीएम आवास योजना के अंतर्गत बना है। यह दुकान ग्राम पंचायत पठारी में आती है। अब ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि इस प्रकार नियमों को ताक में रखकर मुख्य मार्ग पर वह भी एक प्रधानमंत्री आवास में ही शराब दुकान का संचालन करना क्या आबकारी विभाग को शोभा देता है? सुदीप तोमर, ADO आबकारी रायसेन का कहना है न्यूज़ के माध्यम से जानकारी मिली है। हम लाइसेंसी ठेकेदार को नोटिस जारी कर रहे हैं और निरीक्षण करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
