{"_id":"63b03d31001d8c4f163e6d41","slug":"liquor-party-gathering-on-the-roof-of-nagda-civil-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: नए साल के स्वागत से पहले सिविल अस्पताल की छत पर शराब पार्टी का वीडियो वायरल, जिम्मेदार मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: नए साल के स्वागत से पहले सिविल अस्पताल की छत पर शराब पार्टी का वीडियो वायरल, जिम्मेदार मौन
Sat, 31 Dec 2022 07:48 PM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Sat, 31 Dec 2022 07:48 PM IST
सार
नागदा सिविल अस्पताल की छत पर चल रही शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है वहीं जिम्मेदारों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
नागदा सिविल अस्पताल
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल अस्पताल की छत पर चल रही शराब पार्टी का एक मामला सामने आया है। इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद से हड़कंप मच हुआ है। वीडियो में कुछ युवा बेखौफ होकर शराब और मुर्गा पार्टी करते दिख रहे हैं। मामला जिले के नागदा का है जहां सिविल अस्पताल की छत पर महफिल सजाई गई, शराब के जाम छलकाए गए और चिकन भी परोसा गया। अस्पताल की छत पर हुई शराब पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद जिम्मेदारों ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
नागदा के सिविल अस्पताल में शुक्रवार की रात मोबाइल की फ्लैश लाइट में शराब के पैग बनाए गए और चिकन परोसा गया। पार्टी का वीडियो बनाने वाले ने जब नाम और पहचान पूछी, तो कुछ भाग खड़े हुए, कुछ बेखौफ वहीं मौजूद रहे।
विज्ञापन
क्या कर रहा था अस्पताल प्रबंधन ?
अस्पताल में हुई इस शराब पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा रहती है। ऐसे में जिम्मेदारों के रहते कैसे अस्पताल की छत पर इस तरह से शराब पार्टी हो गई ? अस्पताल में 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है तो फिर शराब पार्टी के वक्त पुलिसकर्मी कहां थे ? जब अस्पताल के ये हाल हैं तो फिर सार्वजनिक स्थानों के हाल का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब देखना होगा की प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन इस पर क्या कार्रवाई करता है।
विज्ञापन
