{"_id":"65d9b566994ca4a42a01bd05","slug":"liquor-being-sold-more-than-the-print-rate-in-shahdol-people-were-beaten-up-for-protesting-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शहडोल में प्रिंट रेट से अधिक में बेच रहे थे शराब, विरोध करने पर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शहडोल में प्रिंट रेट से अधिक में बेच रहे थे शराब, विरोध करने पर की मारपीट
Sat, 24 Feb 2024 02:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:52 PM IST
सार
जैतपुर थाना प्रभारी राजकुमार गोयल ने मामले को लेकर बताया कि इसे लेकर अब तक शिकायत नहीं आई है। वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से मिला है, वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
युवक के साथ मारपीट करता कर्मचारी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल में प्रिंट रेट से अधिक की शराब मिलने पर युवक ने आपत्ति जताई तो शराब दुकान के कर्मचारी ने बहस शुरू कर दी। मामला बढ़ने पर कर्मचारी ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वहां खड़े युवक ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। पुलिस ने कहा कि इसे लेकर अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वीडियो के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटना जैतपुर बस स्टैंड के पास मौजूद शराब दुकान के बाहर की बताई जा रही है। यहां शराब लेने पहुंचे युवक को कर्मचरी ने प्रिंट रेट से अधिक में शराब दी, युवक ने आपत्ति जताई तो उसने बहस शुरू कर दी। इस बार कर्मचारी इतना नाराज हुआ कि उसने दुकान से बाहर निकलकर बीच सड़क पर युवक को पिटना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जैतपुर थाना प्रभारी राजकुमार गोयल ने मारपीट करने वाले मामले को लेकर बताया कि इसे लेकर अब तक शिकायत नहीं आई है। वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से मिला है, वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
