{"_id":"65cf2b33efea56648d092165","slug":"liquor-available-24-hours-at-shop-located-on-baraipura-ramlila-road-in-vidisha-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रात में जाओ, दरवाजा खटखटाओ और मिल जाएगी मनचाही शराब, 24 घंटे खुलता है यह ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रात में जाओ, दरवाजा खटखटाओ और मिल जाएगी मनचाही शराब, 24 घंटे खुलता है यह ठेका
Fri, 16 Feb 2024 03:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:00 PM IST
सार
जिस जगह पर यह दुकान है वह मेला पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग है। पास में एक स्कूल भी हैं, जहां बड़ी संख्याओं में महिलाएं अपने बच्चों को छोड़ने आती हैं। सुबह से शराब पीने वालों के कारण उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
रात में हो रही शराब की बिक्री।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विदिशा शहर में एक ऐसी शराब दुकान हैं, जहां 24 घंटे शराब आसानी से मिल जाती है। बस रात में आपको इतनी मेहनत करनी है कि दुकान पर जाकर दरवाजा खटखटना पड़ेगा, इतना करते ही अंदर से आवाज आवाज आएगी कौन सी चाहिए? ब्रांड का नाम बताते ही आपको शराब मिल जाएगी।
विज्ञापन
ऐसा नहीं है कि इस शराब दुकान को सरकार या जिला प्रशासन की ओर से 24 घंटे खोलने की अनुमति मिली है। अन्य दुकानों की तहर इस पर भी सभी नियम कायदे लागू होते हैं। लेकिन, शराब ठेकेदार उन्हें दरकिनार कर आपनी मर्जी से शराब बिक्री कर रहा है।
विज्ञापन
कहां है ये शराब दुकान?
यह शराब दुकान बारईपुरा रामलीला रोड़ पर स्थित है। यहां के हालत इतने खराब हैं कि सुबह 6:00 बजे से ही शराब पीकर लोग सड़क पर उत्पात मचाने लगते हैं। दिन में भी खुलेआम ठेलों पर शराब पीने वालों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
जिस जगह पर यह दुकान है वह मेला पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग है। यहां से बेतवा नदी पर भी बड़ी संख्या में लोग जाते हैं। पास में एक स्कूल भी हैं, जहां बड़ी संख्याओं में महिलाएं अपने बच्चों को छोड़ने आती हैं। इससे शराब पीने वालों के कारण उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
