फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Life imprisonment to wife who murdered her husband along with her lover in Satna

MP News: महिला और उसके प्रेमी को उम्रकैद, दोनों ने मिलकर की थी विवाहिता के पति की हत्या, फिर बताया हादसा

Wed, 31 Jan 2024 12:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 31 Jan 2024 12:19 PM IST
सार

सतना सत्र न्यायाधीश ने पति की हत्या के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही दोनों पर जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन
Life imprisonment to wife who murdered her husband along with her lover in Satna
कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के मामले में सतना की अदालत ने महिला और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश यतीन्द्र कुमार गुरु ने दोषियों पर 1-1 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मृतक संदीप रामपुर तहसील क्षेत्र में पटवारी था और शहर के संतोषी माता मंदिर के पास किराए से एक मकान में रहता था।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के वकील कमलेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि जून 2020 को हरिप्रताप सिंह ने कोलगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके चचेर भाई संदीप सिंह की छत से गिरकर मौत हो गई है। उसे मोबाइल से सूचना मिली थी कि संदीप छत से गिर गया है। इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू की तो संदीप की मौत संदेह के दायरे में आ गई। जांच के दौरान पुलिस ने साक्षियों के कथन दर्ज करने के साथ ही छत से गिर जाने का सीन रीक्रिएट किया। लेकिन, मृतक की पत्नी प्रियंका के बयान और रीक्रिएशन में तालमेल नहीं बैठा। 
विज्ञापन


ऐसे में मृतक की पत्नी भी शक के घेरे में आ गई। पूछताछ में सामने आया कि मृतक की प्रियंका ने अपने प्रेमी अनूप सिंह के साथ मिलकर पति की हत्या की। फिर अनूप और सनी के साथ मिलकर शव को छत से नीचे फेंक दिया। उसने हत्या की वारदात को दुर्घटना बताते हुए मृतक के परिजनों और पुलिस को गुमराह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed