फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   librarian arrested for teaching sex and rape of student

छात्रों को रेप-सेक्स करना सिखा रहा था लाइब्रेरियन

Sun, 06 Sep 2015 01:05 PM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
librarian arrested for teaching sex and rape of student

मध्यप्रदेश के जबलपुर के मिशनरी स्कूल का एक लाइब्र्रेरियन पांचवी क्लास में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को किस कैसे किया जाए और कैसे सेक्स और रेप करते हैं का पाठ पढ़ा रहा था।

विज्ञापन


मामले में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार परिजनों को जब इस संबंध में जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की जिस पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी लाइब्रेरियन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में दो छात्रों के परिजनों द्वारा इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से शिकायत की गई थी कि लाइब्रेरियन उनके बच्चों को क्लास में काफी आपत्तिजनक बातें सिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलबाघ पुलिस थाने के एसएचओ अखिल वर्मा ने कहा कि कालेज प्रबंधन ने मामला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि लाइब्रेरियन हैरी फियो फिलिप्स (35) छात्र-छात्राओं से क्लास में बलात्कार, चुंबन और सेक्स संबंधी चर्चा करता था।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार

librarian arrested for teaching sex and rape of student

पांचवी क्लास के स्टूडेंट से तो वह सेक्स कैसे करें और रेप कैसे करें आदि विषयों पर बात करता था। मामले का खुलासा भी तब हुआ जब एक छात्रा ने अपनी मां को इस संबंध में बताया।

छात्रा के पिता ने बताया कि हम स्कूल गए और इस संबंध में प्रिंसिपल से बात की। इस पर प्रिंसिपल ने आरोपी शिक्षक को तलब किया तो उसने यह बात कबूल करते हुए इस पर माफी मांग ली।

स्कूल प्रबंधन ने उसे स्कूल से बर्खास्त कर दिया है। बताते हैं कि आरोपी लाइब्रेरियन ने बीते गुरुवार को 5वीं के छात्रों की उस समय एक क्लास ली थी जब उनका शिक्षक छुट्टी पर था। वहीं आरोपी शिक्षक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed