फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lesbian lovers ran away from family in Sagar Madhya Pradesh

सागर: समलैंगिक सहेली संग लापता हुई छात्रा, परिजनों ने लगाया अपहरण करने का आरोप

Fri, 26 Mar 2021 12:40 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 26 Mar 2021 12:40 PM IST
सार

  • पढ़ने के लिए कोचिंग गई थी लड़की फिर दो दिनों तक नहीं लौटी घर
  • घर वालों ने सहेली पर भगा ले जाने का लगाया आरोप
  • तीसरे दिन पुलिस ने गुमशुदा युवती को खोज निकाला

विज्ञापन
Lesbian lovers ran away from family in Sagar Madhya Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में सागर जिले के संजय नगर में रहने वाले एक परिवार में उस समय हड़कंप मच गया जब उन्हें पता चला कि उनकी बच्ची किसी के साथ भाग गई। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि परिवार वाले ज्यादा चिंतित इस वजह से थे कि उनकी लड़की को किसी लड़के ने नहीं बल्कि एक लड़की ने भगाया। दरअसल, गायब हुई लड़की के परिवार वालों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कोचिंग से लौटते समय उनकी लड़की का अपहरण खुरई इलाके में रहने वाली उसकी एक सहेली ने किया है।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया, लेकिन जब लड़की दो दिन तक लापता रही तो 24 मार्च को उसके घर वाले एसपी ऑफिस पहुंच गए और बच्ची को खोजने की गुहार लगाई। एसपी को परिजनों ने बताया कि 22 मार्च को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उन्होंने अपनी 20 साल की बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार

एसपी के सामने भी परिजनों ने लड़की की दोस्त पर अपहरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिकायत के दो दिन बाद तक लड़की का कोई पता नहीं चल सका है। गुमशुदा लड़की के पिता ने कहा कि मेरी बेटी दो दिन से लापता है। उसकी सहेली लड़की उसे कोचिंग से ले गई। वहीं लड़की की मां ने आरोप लगाया कि एसपी साहब बोल रहे हैं जांच करवा रहे हैं लेकिन पुलिस से अभी तक कोई मदद नहीं मिली है।

विज्ञापन

समलैंगिक हैं दोनों लड़कियां

इसके बाद पुलिस ने बुधवार शाम को लड़की को सही सलामत खोज निकाला। एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा का कहना है कि लड़की को बरामद कर लिया गया है और अब उससे आगे की कार्रवाई के लिए पूछताछ की जा रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों लड़कियां समलैंगिक हैं और दोनों सहमति के आधार पर एक-दूसरे के साथ भागी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed