फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lending stopped in a shop in Chhindwara till Rahul Gandhi becomes Prime Minister

MP News: छिंदवाड़ा में दुकान में उधारी रोकने के लिए लगाई गजब तरकीब, लिखा- राहुल गांधी के PM बनने तक उधारी बंद

Sun, 16 Apr 2023 07:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 16 Apr 2023 07:21 PM IST
सार

दुकानदार मोहम्मद हुसैन ने बताया कि उन्होंने एक जनवरी 2023 से पूरी तरीके से अपनी दुकान में लोगों को उधार देना बंद कर दिया है। लेकिन लोग लगातार उनसे उधार मांगते थे। बार-बार उधारी न देने की बात कहते-कहते जब वह परेशान हो गए, तब उन्होंने दुकान के बाहर पोस्टर लिखवाकर चिपका लिया कि जब तक राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे तब तक उनकी दुकान में उधारी बंद रहेगी।

विज्ञापन
Lending stopped in a shop in Chhindwara till Rahul Gandhi becomes Prime Minister
दुकान में लगा पोस्टर लोगों को कर रहा आकर्षित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक ऐसी दुकान है जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी के देश के प्रधानमंत्री बनने तक दुकान में उधारी बंद रखने का पोस्टर लगाया गया है। भले ही यह ताज्जुब की बात है, लेकिन छिंदवाड़ा के कर्बला चौक पर एक दुकान में ऐसा ही पोस्टर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। दरअसल, यहां मोहम्मद हुसैन नाम के शख्स डेली नीड्स और हुसैन पैलेस दुकान चलाते हैं। उन्होंने एक जनवरी 2023 से अपनी दुकान में उधारी पूरी तरह बंद कर रखी है।

विज्ञापन


उधारी की बात कह-कह कर हो गए थे परेशान
मोहम्मद हुसैन ने बकायदा अपनी दुकान में एक पोस्टर चिपकाया है। उसमें लिखा है कि जब तक राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन जाते तब तक के लिए उधारी बंद। हालांकि इस पोस्टर को लेकर चर्चा में आए मोहम्मद हुसैन ने मीडिया को बताया कि यह उनकी पैतृक दुकान है, जहां तीन से चार हजार रुपये की बिक्री होती है। लेकिन दो हजार रुपये तक की उधारी हो जाती थी। ऐसे में उन्होंने एक जनवरी 2023 से पूरी तरीके से अपनी दुकान में लोगों को उधार देना बंद कर दिया है। ऐसे में लोग लगातार उनसे उधार देने की मांग करते थे। बार-बार उधारी न देने की बात कहते-कहते जब वह परेशान हो गए, तब उन्होंने दुकान के बाहर पोस्टर लिखवाकर चिपका लिया कि जब तक राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे तब तक उनकी दुकान में उधारी बंद रहेगी।
विज्ञापन


राहुल गांधी के पीएम बनने की जताई इच्छा
मोहम्मद हुसैन ने कहा कि वह चाहते हैं कि जल्द से जल्द राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें क्योंकि वे एक अच्छे नेता भी हैं। मोहम्मद ने आगे कहा कि पोस्टर लगाने के पीछे उनका मकसद यह नहीं है कि राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। लेकिन कम से कम अभी राहुल गांधी पीएम नहीं बन सकते। इसलिए उन्होंने उधारी बंद करने के लिए पोस्टर लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed